हैवानियत की हदें पार! पहले 11 साल की नाबालिग से किया रेप, फिर की कुल्हाड़ी से की हत्या, ऐसे हुआ मामाले का खुलासा
Edited By Radhika,Updated: 06 Jan, 2026 02:51 PM

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर 11 साल की एक नाबालिग के साथ पहले रेप किया गया इसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई।
Crime news: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर 11 साल की एक नाबालिग के साथ पहले रेप किया गया इसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। इस घिनौने काम के लिए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग को 31 दिसंबर की शाम सेल्फी लेने के बहाने से खेत में ले गया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना को अंजान देने के बाद आरोपी ने इसे छुपाने के लिए पीड़िता के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।
31 दिसंबर से लापता थी पीड़िता
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के बस्तर क्षेत्र के IG ने बताया कि सोनपुर थाना क्षेत्र के ओरछाकुरी गांव की रहने वाली यह बच्ची 31 दिसंबर से लापता थी। काफी तलाशी के बाद 4 जनवरी को कोसरा गांव के एक खेत में उसका शव मिले। इस दौरान शव के कपड़े फटे हुए थे। घटना को लेकर हुई जांच में सामने आया है कि आरोपी लड़की और परिवार को जानता था। आरोपी की उम्र 24 साल है और उसका नाम संजू कुमेटी है।