भारत की जी-20 अध्यक्षता ‘अब तक का सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय प्रयास' : रुचिरा कंबोज

Edited By Updated: 16 Mar, 2023 11:20 PM

india s g20 chairmanship  most important international effort ever

संयुक्त राष्ट्र में भारत की दूत रुचिरा कंबोज ने जी20 की अध्यक्षता को भारत का अब तक का सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय प्रयास बताते हुए कहा है कि प्रभावशाली समूह की बैठकें ऐसे समय में हो रही हैं जब दुनिया जलवायु परिवर्तन से लेकर आर्थिक मंदी, खाद्य और ऊर्जा...

नेशनल डेस्क : संयुक्त राष्ट्र में भारत की दूत रुचिरा कंबोज ने जी20 की अध्यक्षता को भारत का अब तक का सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय प्रयास बताते हुए कहा है कि प्रभावशाली समूह की बैठकें ऐसे समय में हो रही हैं जब दुनिया जलवायु परिवर्तन से लेकर आर्थिक मंदी, खाद्य और ऊर्जा असुरक्षा तथा भू-राजनैतिक संघर्ष तक कई चुनौतियों का सामना कर रही है। भारत ने एक दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक एक वर्ष के लिए जी20 की अध्यक्षता हासिल की।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि कंबोज ने भारत की जी-20 अध्यक्षता पर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को अपनी ब्रीफिंग में सोमवार को कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन इस साल 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा और इसमें “अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी” होगी।

उन्होंने कहा, “भारत की जी20 अध्यक्षता ऐसे समय में हुई है जब दुनिया जलवायु परिवर्तन और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में प्रगति की कमी से लेकर आर्थिक मंदी, ऋण संकट, महामारी से उबरने में असमानता, खाद्य और ऊर्जा असुरक्षा तथा भू-राजनीतिक संघर्षों जैसी कई चुनौतियों का सामना कर रही है।”

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!