मुंबई: भारतीय और श्रीलंकाई नौसेना की संयुक्त कार्रवाई में 500 किलो ड्रग्स जब्त

Edited By Updated: 29 Nov, 2024 10:48 AM

indian and sri lankan navy seize 500 kg of narcotics from fishing boats

भारतीय नौसेना ने श्रीलंकाई नौसेना के सहयोग से आज अरब सागर में एक बड़ी कार्रवाई की जिसमें 500 किलो क्रिस्टल मेथ ड्रग्स जब्त की गई। यह ड्रग्स दो मछली पकड़ने वाली नौकाओं से मिली जिनका उपयोग नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए किया जा रहा था।

नेशनल डेस्क। भारतीय नौसेना ने श्रीलंकाई नौसेना के सहयोग से आज अरब सागर में एक बड़ी कार्रवाई की जिसमें 500 किलो क्रिस्टल मेथ ड्रग्स जब्त की गई। यह ड्रग्स दो मछली पकड़ने वाली नौकाओं से मिली जिनका उपयोग नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए किया जा रहा था।

यह संयुक्त ऑपरेशन श्रीलंकाई नौसेना से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया था। श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया था कि दो मछली पकड़ने वाली नौकाओं से संभावित तस्करी की जा सकती है, जिनका ध्वज श्रीलंका का था।

वहीं भारतीय नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों नौकाओं को रोकने के लिए एक अभियान शुरू किया। इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना की हवाई निगरानी और श्रीलंकाई नौसेना के साथ मिलकर की गई जानकारी के आदान-प्रदान का बड़ा योगदान रहा। इन प्रयासों से दोनों नौकाओं की पहचान की गई और उन्हें पकड़ लिया गया।

अंत में बता दें कि 24 और 25 नवंबर को ये दोनों जहाज समुद्र में रवाना हुए थे। जब्त किए गए नशीले पदार्थ और दोनों नौकाओं के चालक दल के सदस्यों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

वहीं कहा जा सकता है कि यह संयुक्त अभियान भारतीय और श्रीलंकाई नौसेना की सामूहिक सुरक्षा और सहयोग का एक उदाहरण है, जिसने अरब सागर में तस्करी की बड़ी योजना को नाकाम कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!