नाइजर में आतंकी हमला: दो भारतीयों की हत्या, एक बंधक बना ले गए हमलावर

Edited By Updated: 19 Jul, 2025 03:53 PM

indian killed one abducted in niger attack embassy

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर  से एक दुखद खबर आई है। यहां के  दक्षिण-पश्चिमी हिस्से डोसो क्षेत्र  में आतंकवादियों ने हमला कर दो भारतीय नागरिकों की हत्या कर दी और एक भारतीय को

International Desk: पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर  से एक दुखद खबर आई है। यहां के  दक्षिण-पश्चिमी हिस्से डोसो क्षेत्र  में आतंकवादियों ने हमला कर दो भारतीय नागरिकों की हत्या कर दी और एक भारतीय को अगवा कर लिया। भारतीय दूतावास के अनुसार यह हमला 15 जुलाई को डोसो क्षेत्र में हुआ। यह इलाका नाइजर की राजधानी  नियामी  से लगभग 130 किलोमीटर दूर है।

 

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वहां एक निर्माण स्थल पर सेना की एक टुकड़ी सुरक्षा में तैनात थी। इसी दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में दो भारतीयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे भारतीय को बंदूकधारी अपने साथ ले गए।

 

भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बयान जारी कर बताया कि वह मारे गए भारतीय नागरिकों के शवों को भारत भेजने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर रहा है। इसके साथ ही अपहृत भारतीय की  सुरक्षित रिहाई  के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय मिशन ने नाइजर में रहने वाले सभी भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दूतावास ने लोगों से अपील की है कि वे स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में रहें और जोखिम वाले इलाकों में जाने से बचें।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!