SBI Fixed Deposit: SBI की गारंटीड स्कीम: ₹5 लाख जमा करें, पाएं ₹1,54,795 का पक्का मुनाफा

Edited By Updated: 02 Mar, 2026 02:58 PM

sbi fd rate 500000 fd return sbi state bank of india sbi fixed return

अगर आप शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से डरते हैं और अपने खून-पसीने की कमाई को बिल्कुल सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो देश का सबसे बड़ा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। SBI की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम उन लोगों के लिए एक...

नेशनल डेस्क: अगर आप शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहकर सुरक्षित और तय रिटर्न चाहते हैं, तो देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) आपके लिए शानदार विकल्प लेकर आया है। SBI की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम में न केवल आपके पैसे की पूरी सुरक्षा रहती है, बल्कि तय अवधि के बाद पक्का रिटर्न भी मिलता है।

मौजूदा ब्याज दरों के हिसाब से अगर आप ₹5,00,000 की एफडी करते हैं, तो चार साल में आपको ₹1,54,795 तक का गारंटीड रिटर्न मिल सकता है। यानी आपका निवेश सुरक्षित भी रहेगा और बिना किसी बाजार जोखिम के बढ़ेगा भी।

क्या है यह स्कीम?

FD एक ऐसा निवेश है जहां आप एक निश्चित समय के लिए अपनी एकमुश्त राशि जमा करते हैं। इसका बाजार (Share Market) से कोई लेना-देना नहीं होता, इसलिए आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि चुन सकते हैं।

कैल्कुलेशन: ₹5,00,000 के निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न?

वर्तमान में SBI 3 साल से 5 साल तक की अवधि पर आकर्षक ब्याज दे रहा है। आइए देखते हैं कि 4 साल की अवधि के लिए आपके पैसे पर कितना असर पड़ेगा:

1. Sinor Citizen के लिए (6.80% ब्याज दर)

बुजुर्गों के लिए बैंक हमेशा थोड़ा ज्यादा प्यार (ब्याज) दिखाता है।

  • कुल जमा: ₹5,00,000

  • समय: 4 साल

  • ब्याज दर: 6.80% (तिमाही कंपाउंडिंग के साथ)

  • केवल ब्याज (रिटर्न): ₹1,54,795

  • कुल मैच्योरिटी अमाउंट: ₹6,54,795

2. सामान्य ग्राहकों के लिए (6.30% ब्याज दर)

  • कुल जमा: ₹5,00,000

  • समय: 4 साल

  • ब्याज दर: 6.30% (तिमाही कंपाउंडिंग के साथ)

  • केवल ब्याज (रिटर्न): ₹1,42,036

  • कुल मैच्योरिटी अमाउंट: ₹6,42,036

निवेश से पहले जानने योग्य खास बातें

  • ब्याज कब मिलेगा?: आमतौर पर ब्याज तिमाही (Quarterly) आधार पर जोड़ा जाता है और मैच्योरिटी पर मूलधन के साथ मिलता है।

  • नियमित आय का विकल्प: अगर आपको घर चलाने के लिए हर महीने पैसे चाहिए, तो आप मासिक (Monthly) या छमाही (Half-yearly) ब्याज भुगतान का विकल्प भी चुन सकते हैं (कम से कम 12 महीने की FD पर)।

  • सुरक्षा की गारंटी: चूंकि यह सरकारी बैंक है, यहाँ आपका पैसा डूबने का खतरा नहीं के बराबर है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!