IPL के बीच आई बड़ी खबर, सलाखों के पीछे पहुंचा ये खिलाड़ी, पहले लड़की से किया रेप और फिर दिया धोखा

Edited By Updated: 05 May, 2025 03:25 PM

ipl cricketer arrested jodhpur girl reveals the secret of rape

आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा अब सलाखों के पीछे हैं। जोधपुर पुलिस ने उन्हें दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्रिकेटर को गुजरात के वडोदरा से धर दबोचा।...

नेशनल डेस्क। आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा अब सलाखों के पीछे हैं। जोधपुर पुलिस ने उन्हें दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्रिकेटर को गुजरात के वडोदरा से धर दबोचा। शिवालिक शर्मा पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

जोधपुर पुलिस ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की गई। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत उसके बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस अब इस मामले में ठोस सबूत जुटाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर रही है।

क्या है रेप की कहानी?

दरअसल 2 जनवरी 2024 को जोधपुर की एक युवती ने कुड़ी भगतासनी थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया था कि गुजरात के वडोदरा निवासी 27 वर्षीय क्रिकेटर शिवालिक शर्मा ने उसे शादी का झूठा वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। युवती के अनुसार फरवरी 2023 में वह वडोदरा घूमने गई थी जहां उसकी मुलाकात शिवालिक से हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे वे करीब आ गए। अगस्त 2023 में शिवालिक अपने परिवार के साथ जोधपुर आया और दोनों की सगाई भी हो गई।

 

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्टेज पर चल रहा था नेता जी का भाषण, तभी अचानक आसमान से...

 

सगाई के बाद दुष्कर्म का आरोप

युवती का आरोप है कि 27 मई 2023 को जब शिवालिक उसके घर आया और घर पर कोई नहीं था तो उसने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने शादी का वादा किया। इसके बाद वह 3 जून तक युवती के घर पर ही रहा और कई बार उसके साथ गलत संबंध बनाए। युवती का यह भी आरोप है कि इसके बाद शिवालिक उसे मेहंदीपुर बालाजी, जयपुर और उज्जैन भी घुमाने ले गया जहां भी उसने संबंध बनाए और बार-बार शादी का वादा करता रहा।

लेकिन जून 2023 में जब युवती शादी की बात करने के लिए वडोदरा पहुंची तो शिवालिक के परिवार वालों ने सगाई तोड़ने की बात कही और उसे घर से निकाल दिया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि वहां उसके साथ धक्का-मुक्की भी की गई।

कौन है शिवालिक शर्मा?

28 नवंबर 1998 को वडोदरा में जन्मे शिवालिक शर्मा बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने थे। पढ़ाई में कम रुचि होने के कारण उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट खेलने की पूरी आजादी दी थी। शिवालिक ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 2016 में बीनू अंडर-19 ट्रॉफी से की। इसके बाद 2018-19 रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने बड़ौदा के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्हें 2024 में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि हाल के समय में उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना ली थी और इस सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया था। अब बलात्कार के इस गंभीर मामले में उनकी गिरफ्तारी ने उनके भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!