Strait of Hormuz में इंटरनेट केबल पर खतरे की चेतावनी... ऑनलाइन बैंकिंग-सोशल मीडिया पर मंडरा सकता संकट

Edited By Updated: 13 May, 2026 03:19 PM

iran undersea internet cables strait of hormuz global internet traffic irgc

Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) से जुड़ी ईरानी समाचार एजेंसी Tasnim News Agency ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के नीचे बिछी समुद्री इंटरनेट केबलें खतरे में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अगर कई बड़ी केबल एक साथ खराब हो जाएं -चाहे हादसे से...

Global Internet Traffic: Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) से जुड़ी ईरानी समाचार एजेंसी Tasnim News Agency ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के नीचे बिछी समुद्री इंटरनेट केबलें खतरे में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अगर कई बड़ी केबल एक साथ खराब हो जाएं -चाहे हादसे से या जानबूझकर- तो पूरे फारस की खाड़ी क्षेत्र में इंटरनेट और संचार सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

ईरान ने संकेत दिए हैं कि Strait of Hormuz से गुजरने वाली अंडरसी इंटरनेट केबल्स के मेंटेनेंस और नियमों पर उसकी पकड़ बढ़ सकती है। बता दें कि यह समुद्री रास्ता सिर्फ तेल सप्लाई के लिए ही नहीं, बल्कि ग्लोबल इंटरनेट ट्रैफिक के लिए भी बेहद अहम माना जाता है। इतना ही नहीं एशिया, यूरोप और मिडिल ईस्ट को जोड़ने वाली कई महत्वपूर्ण केबल्स इसी रूट से गुजरती हैं। ऐसे में अगर इस इलाके में तनाव बढ़ता है या नियम सख्त होते हैं, तो डिजिटल दुनिया पर इसका असर महसूस किया जा सकता है।

समुद्र के नीचे कैसे चलता है इंटरनेट?
बहुत से लोग मानते हैं कि इंटरनेट सैटेलाइट से चलता है, लेकिन असलियत यह है कि दुनिया का लगभग पूरा इंटरनेट डेटा समुद्र के नीचे बिछी फाइबर ऑप्टिक केबल्स के जरिए एक देश से दूसरे देश तक पहुंचता है।
इन केबल्स से ही:
-ऑनलाइन बैंकिंग
-क्लाउड सर्विस
-सोशल मीडिया
-वीडियो कॉल
-AI प्लेटफॉर्म
-इंटरनेशनल बिजनेस डेटा जैसी सेवाएं लगातार चलती रहती हैं। अगर इन केबल्स में तकनीकी खराबी आए या किसी क्षेत्र में तनाव बढ़े, तो कई देशों की Internet Speed और Digital Services प्रभावित हो सकती हैं।

क्यों अहम है Strait of Hormuz?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में गिना जाता है। यह वही इलाका है जहां से बड़ी मात्रा में तेल और गैस की सप्लाई दुनिया तक पहुंचती है। लेकिन कम लोगों को पता है कि इसी समुद्री क्षेत्र के नीचे कई इंटरनेशनल इंटरनेट केबल्स भी गुजरती हैं, जो एशिया, यूरोप और मिडिल ईस्ट को जोड़ती हैं। यही वजह है कि इस इलाके में किसी भी तरह का राजनीतिक या सैन्य तनाव अब सिर्फ तेल बाजार ही नहीं, बल्कि डिजिटल नेटवर्क के लिए भी चिंता का कारण बनता जा रहा है।

वहीं, ईरान से जुड़े मीडिया नेटवर्क और IRGC यानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़ी रिपोर्ट्स के अनुसार, इन इंटरनेट केबल्स से कमाई की जा सकती है जैसे कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले शिप्स से टोल वसूलने का फैसला किया है। इसी के बाद Digital Toll Booth जैसी चर्चा सामने आई। आसान शब्दों में समझें तो इसका मतलब यह होगा कि भविष्य में किसी देश या नेटवर्क से गुजरने वाले डेटा पर फीस या नियंत्रण की कोशिश की जा सकती है। हालांकि अभी तक इस तरह की कोई आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था लागू नहीं हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!