क्या 2026 में खत्म हो जाएगी दुनिया? Baba Vanga की खतरनाक भविष्यवाणी हो रही Viral, सोशल मीडिया पर मचा कोहराम

Edited By Updated: 02 Mar, 2026 10:35 AM

iran us war and baba vanga s prediction of world war iii

साल 2026 की शुरुआत दुनिया के लिए किसी डरावने सपने जैसी साबित हो रही है। एक तरफ अमेरिका और इजरायल के ईरान पर भीषण हमलों ने खाड़ी देशों में बारूद की गंध फैला दी है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर बुल्गारिया की अंधी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) की...

Baba Vanga prediction for World War 3 : साल 2026 की शुरुआत दुनिया के लिए किसी डरावने सपने जैसी साबित हो रही है। एक तरफ अमेरिका और इजरायल के ईरान पर भीषण हमलों ने खाड़ी देशों में बारूद की गंध फैला दी है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर बुल्गारिया की अंधी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) की भविष्यवाणियां फिर से ट्रेंड करने लगी हैं। दावा किया जा रहा है कि बाबा वेंगा ने 2020 के दशक के मध्य में एक ऐसे वैश्विक युद्ध की चेतावनी दी थी जो मानवता को खतरे में डाल सकता है।

PunjabKesari

ईरान में कोहराम: सुप्रीम लीडर की मौत की खबर

ताजा तनाव उस वक्त चरम पर पहुंच गया जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक की। ईरानी मीडिया के अनुसार तेहरान में सरकारी ठिकानों के पास हुए इन हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे एक बड़ा 'कॉम्बैट ऑपरेशन' करार देते हुए कहा कि ईरान की परमाणु और मिसाइल क्षमताओं को नष्ट करना जरूरी था। जवाब में ईरान ने भी जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं जिससे पूरे इलाके में युद्ध का डर फैल गया है।

PunjabKesari

रूस की सख्त चेतावनी

रूस ने अमेरिका और इजरायल की इस कार्रवाई को बेकाबू तनाव पैदा करने वाला बताया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि यदि सैन्य टकराव बढ़ा तो दुनिया को मानवीय, आर्थिक और रेडियोलॉजिकल (परमाणु विकिरण) खतरों का सामना करना पड़ सकता है। दिमित्री मेदवेदेव ने वाशिंगटन की रणनीति पर सवाल उठाते हुए इसे दुनिया को अस्थिर करने वाला कदम बताया है।

PunjabKesari

पाकिस्तान-अफगान बॉर्डर पर ओपन वॉर

केवल मिडिल ईस्ट ही नहीं बल्कि दक्षिण एशिया में भी हालात बदतर हैं। पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के भीतर घुसकर एयर स्ट्राइक की जिसके बाद इस्लामाबाद ने आधिकारिक तौर पर ओपन वॉर (खुली जंग) का ऐलान कर दिया है। काबुल (तालिबान शासन) ने पाकिस्तान पर आम नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है जिससे डूरंड रेखा पर खूनखराबा बढ़ गया है।

PunjabKesari

रूस-यूक्रेन युद्ध का नया मोड़

इस वैश्विक उथल-पुथल के बीच रूस और यूक्रेन की जंग भी थमने का नाम नहीं ले रही है। रूस अब खार्किव और जापोरिझिझिया के नए इलाकों पर कब्जे का दावा कर रहा है। मॉस्को ने साफ कर दिया है कि जब तक यूक्रेन जमीन छोड़ने को तैयार नहीं होता तब तक शांति वार्ता का कोई मतलब नहीं है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!