Jat Regimental Agniveer: 08 से 16 दिसंबर तक अग्निवीर बनने का मौका: शहीद और घायल सैनिकों के पुत्र भी भाग ले सकते हैं

Edited By Updated: 14 Nov, 2025 11:08 AM

jat regimental centre bareilly recruitment rally for agniveer soldiers

बरेली में जाट रेजिमेंटल सेंटर आगामी 08 से 16 दिसंबर तक अग्निवीर सैनिकों की भर्ती रैली आयोजित करेगा। इस रैली में सामान्य ड्यूटी, लिपिक और ट्रेड्समैन जैसे पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

नेशनल डेस्क:  बरेली में जाट रेजिमेंटल सेंटर आगामी 08 से 16 दिसंबर तक अग्निवीर सैनिकों की भर्ती रैली आयोजित करेगा। इस रैली में सामान्य ड्यूटी, लिपिक और ट्रेड्समैन जैसे पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय ने बताया कि इस भर्ती में केवल भूतपूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के पुत्र व सगे भाई ही हिस्सा ले सकेंगे। रैली का आयोजन विशेष रूप से युद्ध विधवाओं के पुत्रों, शहीद या घायल सैनिकों के परिवार और जाट रेजिमेंट के पूर्व एवं सेवारत सैनिकों के लिए किया गया है।

इसके अतिरिक्त, अन्य रेजिमेंटों के पूर्व और सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के पुत्र व भाई, तथा कानूनी रूप से गोद लिए गए बच्चे भी इस भर्ती रैली में भाग लेने के योग्य हैं। इसके अलावा, रैली में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को भी मौका मिलेगा। इस भर्ती रैली और पात्रता संबंधी जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय, पुराना कचहरी परिसर, कांकेर में संपर्क कर सकते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!