महाराष्ट्र: कैबिनेट बैठक के बीच बिगड़ी जयंत पाटिल की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Edited By Updated: 28 Jul, 2021 09:32 PM

jayant patil s health deteriorated amid cabinet meeting

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष एवं जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल को बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान बेचैनी की शिकायत के बाद यहां एक अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य

मुंबईः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष एवं जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल को बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान बेचैनी की शिकायत के बाद यहां एक अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी। टोपे ने कहा कि पाटिल को ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि मंत्री ठीक हैं और बिना किसी समस्या के बात कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पाटिल की बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे एक पूर्व नियोजित एंजियोग्राफी होगी। टोपे ने कहा, ‘‘आपात एंजियोग्राफी करने की कोई आवश्यकता नहीं है।’’ टोपे ने कहा कि पाटिल की धमनियों में से एक में लगभग 50 प्रतिशत रुकावट है, जिसकी जांच डॉक्टरों द्वारा की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘डॉक्टरों ने पाटिल कुछ घंटे निगरानी में रखने की सलाह दी है।’’ 

इस बीच, पाटिल ने ट्वीट किया कि वह नियमित जांच के लिए अस्पताल गए थे और ठीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी के आशीर्वाद से, मेरा स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं नियमित जांच के लिए अस्पताल गया था। डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी है। किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। मैं जल्द ही आपकी सेवा में वापस आऊंगा। धन्यवाद!’’

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!