झारखंड में दर्द हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत

Edited By Updated: 08 Jun, 2025 08:28 PM

jharkhand two women died after being hit by a truck

झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब 10 बजे अराहंस गांव के पास हुई।

नेशनल डेस्क: झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब 10 बजे अराहंस गांव के पास हुई। उसने बताया कि मृतकों की पहचान सुषमा एक्का और पुष्पा एक्का के रूप में हुई है, जो एक ही परिवार की सदस्य थीं।

नेतरहाट पुलिस थाना के प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया, ‘‘महिलाएं सड़क किनारे बैठी थीं, तभी ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और दोनों वाहन की चपेट में आ गईं।'' उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है। इस बीच, स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में नेतरहाट-महुआदांर रोड को करीब दो घंटे तक जाम रखा। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रास्ते को खाली करा लिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!