Gold Rate Today: आज सोना हुआ महंगा... जानें 24 कैरेट और 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

Edited By Updated: 24 Jan, 2026 12:01 PM

know the latest rates for 10 grams of 24 karat and 22 karat gold

देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज़ी दर्ज की गई है। 24 जनवरी को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,57,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 4,967 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर है। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, डॉलर की...

नेशनल डेस्क : देश में सोने के दामों में एक बार फिर तेज़ उछाल देखने को मिल रहा है। 24 जनवरी की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,57,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया है, जहां इसका हाजिर भाव 4,967.41 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर बने भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की बढ़ती मांग की वजह से कीमतों में तेजी आई है। निवेशक अनिश्चितता के दौर में सोने को सबसे भरोसेमंद विकल्प मान रहे हैं।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,57,310 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,44,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,44,060 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। पुणे और बेंगलुरु में भी लगभग यही हाल है। इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,57,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,44,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने सोने को लेकर अपने अनुमान को और मजबूत किया है। फर्म ने दिसंबर 2026 के लिए सोने की कीमत का अनुमान बढ़ाकर 5,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है, जो पहले 4,900 डॉलर प्रति औंस था। ब्रोकरेज का मानना है कि निजी क्षेत्र के वे निवेशक, जो वैश्विक नीतिगत और आर्थिक जोखिमों से बचाव के लिए सोने में निवेश कर रहे हैं, आने वाले समय में भी अपनी होल्डिंग्स बेचने के मूड में नहीं होंगे।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!