Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Feb, 2021 04:03 PM

दुनियाभर में आज बच्चों का सबसे पंसदीदा खिलौना ‘टैडी बियर'' है। बच्चे ‘टैडी बियर'' पाकर खुश हो जाते हैं। वैसे आजकल लवर्स भी एक-दूसरे को ‘टैडी बियर'' गिफ्ट करते हैं। खास कर फरवरी महीने में जब लोग Valentine''s Day वीक मनाते हैं और इस वीक में ‘टैडी...
नेशनल डेस्क: दुनियाभर में आज बच्चों का सबसे पंसदीदा खिलौना ‘टैडी बियर' है। बच्चे ‘टैडी बियर' पाकर खुश हो जाते हैं। वैसे आजकल लवर्स भी एक-दूसरे को ‘टैडी बियर' गिफ्ट करते हैं। खास कर फरवरी महीने में जब लोग Valentine's Day वीक मनाते हैं और इस वीक में ‘टैडी बियर' डे भी आता है। क्या आप जानते हैं टैडी बियर से दुनिया की पहली मुलाकात कब हुई थी। 15 फरवरी 1903 को मॉरिस मिख्टॉम ने जब अपने हाथ से बनाए गोल मटोल भोले से दिखने वाले भालू की शक्ल के दो साफ्ट टॉय बाजार में उतारे तो इन्हें ‘टैडी' नाम दिया। यह टैडी बियर से दुनिया की पहली मुलाकात थी।
लोग अकसर अपनी पसंदीदा चीजों के नाम अपने किसी खास व्यक्ति के नाम पर रखते हैं और टैडी का नाम भी कुछ ऐसे ही रखा गया। इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ हैं कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को लोग प्यार से ‘‘टैडी'' बुलाया करते थे और मिख्टॉम ने अपने खिलौने का नाम टैडी रखने के लिए खास तौर से राष्ट्रपति रूजवेल्ट से इसकी इजाजत ली थी। मिख्टॉम ने इसके लिए बाकायदा राष्ट्रपति रूजवेल्ट को एक अर्जी भेजी और राष्ट्रपति ने खुशी-खुशी इसके लिए अपनी अनुमति दे दी। उस वक्त मिख्टॉम और रूजवेल्ट दोनो में से किसी को भी यह एहसास नहीं रहा होगा कि एक दिन उनका यह खिलौना दुनियाभर में पहली पसंद बन जाएगा।