जानिए क्यों 1 मीटर की दूरी से देखना होगा ताजमहल ?

Edited By Updated: 06 Apr, 2017 01:10 PM

know why the taj mahal should be seen from a distance of 1 meter

ताजमहल जो प्यार का प्रतीक है, को देखने के लिए देश विदेश से लोग आगरा आते है और दिल खोल कर इसकी खूबसुरती का लुत्फ उठाते है।....

नई दिल्ली: ताजमहल जो प्यार का प्रतीक है, को देखने के लिए देश विदेश से लोग आगरा आते है और दिल खोल कर इसकी खूबसुरती का लुत्फ उठाते है। प्यार की इस निशानी के साथ लोग चित्र खिचवा कर उसे सालों साल संभाल कर रखते है पर अब बेपनाह मौहब्बत की अनमोल निशानी ताजमहल को अब पर्यटक छूकर नहीं देख पाएंगे। जी, हां ताजमहल की देखरेख करने वाले विभाग एएसआई ने अब पर्यटकों को ताज से दूर रखने तरीका निकाल लिया है। ये सारी कवायद ताजमहल की संगमरमरी इमारत को प्रदूषण और गंदगी से बचाने के लिए की जा रही है।

महल के चारों और लगेगे स्टील के बैरियर
हो सकता है जब अगली बार आप शाहजहां और मुमताज के अमर प्रेम की निशानी ताजमहल को देखने जाएं तो, उसके चारों तरफ आपको स्टील के ये बैरियर लगे हुए दिखाई दें। ताज का संरक्षण करने वाले विभाग एएसआई ने ये सारी कवायद ताज की दिवारों को प्रदूषण से बचाने के लिए शुरू की है.

एक मीटर की दूरी पर रहेंगे पर्यटक
ताजमहल को देखने आने वाले लोग करीब एक मीटर की दूरी इसे देख पांएगे। भारी संख्या में ताजमहल आने वाले पर्यटक भी जाने-अनजाने में ताज के गंदा होने का एक कारण बन जाते हैं। एएसआई के लिए ताजमहल की चमक और सफेदी को बरकरार रखना एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि ताज के जिस्म पर एसपीएम की मात्रा तेजी के साथ बढ़ जाती है, जिसकी वजह से उस पर पीलापन आने लगता है। यही वजह है कि ताज महल और पर्यटकों के बीच फासला बनाने का फैसला किया गया है. एएसआई ने ताजमहल पर बढ़ते पर्यटकों के दबाव पर भी चिंता जाहिर की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!