Petrol-Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, महंगा हुआ तेल

Edited By Updated: 09 Jul, 2025 08:14 AM

latest petrol diesel price petrol diesel price today noida

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है, जिसका सीधा असर अब भारत के खुदरा ईंधन बाजार पर भी पड़ा है। ब्रेंट क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया है, जबकि WTI क्रूड 68.17 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया...

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है, जिसका सीधा असर अब भारत के खुदरा ईंधन बाजार पर भी पड़ा है। ब्रेंट क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया है, जबकि WTI क्रूड 68.17 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। इसी वजह से सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी करते हुए कुछ शहरों में इनके दाम बढ़ा दिए हैं, तो कुछ जगहों पर राहत भी मिली है।

कहां-कहां बदले दाम?
देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में फेरबदल किया गया है, हालांकि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे चारों मेट्रो शहरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

दिल्ली और महानगरों के ताजा रेट:
दिल्ली: पेट्रोल – ₹94.72/लीटर | डीजल – ₹87.62/लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹103.44/लीटर | डीजल – ₹89.97/लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – ₹100.76/लीटर | डीजल – ₹92.35/लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.95/लीटर | डीजल – ₹91.76/लीटर

नोएडा, गाजियाबाद और पटना में बदलाव:
नोएडा (गौतमबुद्ध नगर):

पेट्रोल में 18 पैसे की वृद्धि के बाद नया रेट ₹94.67/लीटर हो गया है।
डीजल में 19 पैसे की बढ़त के साथ अब ₹87.76/लीटर पर बिक रहा है।

गाजियाबाद:
पेट्रोल के दाम में 26 पैसे की गिरावट हुई है, जिससे यह ₹94.46/लीटर पर आ गया है।
डीजल भी 32 पैसे सस्ता होकर अब ₹87.65/लीटर बिक रहा है।

पटना:
यहां पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे की गिरावट आई है और नया रेट ₹105.55/लीटर हो गया है।
डीजल भी 28 पैसे सस्ता होकर अब ₹91.23/लीटर बिक रहा है।

 हर सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं रेट
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। ये दरें राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स (वैट), केंद्र की एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य शुल्कों के आधार पर तय होती हैं। इसलिए एक ही दिन में अलग-अलग शहरों में ईंधन के दामों में फर्क देखने को मिलता है।

 कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में बदलाव, डॉलर-रुपया विनिमय दर, टैक्स नीति और ट्रांसपोर्ट खर्च जैसे कारक पेट्रोल-डीजल के दाम तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस बार कच्चे तेल के महंगे होने की वजह से कंपनियों ने खुदरा कीमतों में वृद्धि की है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!