मध्य प्रदेश: कांग्रेस के सिनियर नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Edited By Updated: 12 Jan, 2026 11:30 AM

madhya pradesh gwalior congress councilor prem prakash sharma congress

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दुखद समाचार सामने आया है। शहर के कद्दावर नेताओं में शुमार और वार्ड क्रमांक-5 से वर्तमान कांग्रेस पार्षद प्रेमप्रकाश शर्मा (पी.पी. शर्मा) का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके जाने से न केवल कांग्रेस पार्टी...

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दुखद समाचार सामने आया है। शहर के कद्दावर नेताओं में शुमार और वार्ड क्रमांक-5 से वर्तमान कांग्रेस पार्षद प्रेमप्रकाश शर्मा (पी.पी. शर्मा) का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके जाने से न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि पूरे शहर के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

लंबी बीमारी से संघर्ष के बाद अंतिम सांस
पार्षद पी.पी. शर्मा पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे और शहर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। रविवार शाम उनकी स्थिति अचानक और अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर फैलते ही पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उनके निवास पर जुटने लगे।

 सरकारी सेवा से राजनीति तक का सफर
प्रेमप्रकाश शर्मा का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली था। राजनीति में आने से पहले वे बिजली विभाग में कार्यरत थे। वहां से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने समाज सेवा और राजनीति की राह चुनी:

 साल 2022 के नगरीय निकाय चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर वार्ड-5 से जीत हासिल की थी। वे अ पनी सक्रियता और क्षेत्र की समस्याओं के लिए लड़ने के कारण जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे।   पार्षद होने के साथ-साथ वे नगर निगम की अपील समिति के सदस्य भी थे।

 ग्वालियर नगर निगम में कांग्रेस की स्थिति
उनके निधन से ग्वालियर नगर निगम में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ी क्षति हुई है। अब तक सदन में कांग्रेस के 24 पार्षद थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 23 रह गई है।  पी.पी. शर्मा का अंतिम संस्कार आज (सोमवार, 12 जनवरी 2026) किया जाएगा।  आनंद नगर (सी ब्लॉक) स्थित उनके निजी निवास से शवयात्रा निकलेगी। चंदन नगर मुक्तिधाम में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

ग्वालियर वार्ड-5 के पार्षद पी.पी. शर्मा का निधन। वे बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी थे और 2022 में पार्षद चुने गए थे। उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 10 बजे निकलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!