बड़ा हादसाः किलर बनी BEST बस, कई लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत...मची चीख-पुकार

Edited By Updated: 30 Dec, 2025 06:23 AM

major accident best bus turns killer crushes several people 4 dead

मुंबई के भांडुप इलाके में सोमवार रात पीछे की जा रही ‘बेस्ट' की बस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे भांडुप (पश्चिम) में स्थित व्यस्त...

नेशनल डेस्कः मुंबई के भांडुप इलाके में सोमवार रात पीछे की जा रही ‘बेस्ट' की बस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे भांडुप (पश्चिम) में स्थित व्यस्त स्टेशन रोड पर हुई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि बस चालक को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हालांकि, घटना के एक घंटे बाद भी बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के जनसंपर्क विभाग ने इस दुर्घटना की पुष्टि नहीं की थी। बस सेवा मुहैया कराने वाली सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ‘बेस्ट' की जनसंपर्क अधिकारी सुचेता उताले और महाप्रबंधक सोनिया सेठी से प्रतिक्रिया मांगी गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इस बीच, महानगरपालिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर मीडिया को बताया यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस भांडुप (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के बाहर पीछे की ओर ले जाई जा रही थी। मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष और लोकसभा सांसद वर्षा गायकवाड़ ने इस दुर्घटना की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा, “यह बेहद दुखद है। दोषपूर्ण बसें, अशिक्षित चालक और ‘बेस्ट' में सुधार करने के लिए निवेश से कतरा रहा प्रशासन रोजाना कई जिंदगियों को जोखिम में डाल रहा हैं। हम इस घटना की संपूर्ण जांच की मांग करते हैं।” 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!