तेल की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, गैस रिसाव से 3 कर्मचारियों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

Edited By Updated: 07 Sep, 2025 10:05 PM

major accident due to gas leak in pithampur oil company 3 employees died

मध्यप्रदेश के इंदौर के पास पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार शाम एक ऑयल कंपनी में बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान कंपनी परिसर में अचानक गैस का रिसाव हो गया, जिसकी चपेट में आने से तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य की हालत गंभीर...

नेशनल डेस्क: मध्यप्रदेश के इंदौर के पास पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार शाम एक ऑयल कंपनी में बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान कंपनी परिसर में अचानक गैस का रिसाव हो गया, जिसकी चपेट में आने से तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के वक्त काम कर रहे थे कर्मचारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब यह हादसा हुआ, उस वक्त कर्मचारी कंपनी के अंदर नियमित काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस के संपर्क में आने से कई कर्मचारी बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल ले जाया गया।

मौके पर ही 3 की मौत

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीन कर्मचारियों- सुनील, दीपक और जगदीश- को मृत घोषित कर दिया। बाकी कर्मचारियों का इलाज जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन ने शुरू किया राहत और बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। कंपनी परिसर को तुरंत खाली कराया गया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी को गैस रिसाव की वजह बताया जा रहा है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी हादसे के कारणों की पड़ताल कर रहे हैं और कंपनी की औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!