Edited By Parveen Kumar,Updated: 14 Mar, 2026 07:23 PM

देश में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण कई उपभोक्ता गैस की उपलब्धता और बुकिंग को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। हालांकि HP Gas का इस्तेमाल करने...
नेशनल डेस्क : देश में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण कई उपभोक्ता गैस की उपलब्धता और बुकिंग को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। हालांकि HP Gas का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। कंपनी ने सिलेंडर बुक करने के कई आसान विकल्प उपलब्ध कराए हैं, जिनकी मदद से ग्राहक बिना गैस एजेंसी जाए घर बैठे ही बुकिंग कर सकते हैं।
मिस्ड कॉल से तुरंत बुकिंग
अगर आपका मोबाइल नंबर गैस कनेक्शन के साथ रजिस्टर्ड है तो सिलेंडर बुक करना बेहद आसान हो जाता है। इसके लिए ग्राहक को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 9493602222 पर मिस्ड कॉल देना होगा। कॉल कटने के कुछ ही समय बाद बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और इसकी पुष्टि का मैसेज भी मोबाइल पर आ जाता है। यह तरीका सबसे तेज और सुविधाजनक माना जाता है।
व्हाट्सऐप से भी कर सकते हैं बुकिंग
व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए भी कंपनी ने सरल सुविधा दी है। इसके लिए 9222201122 नंबर पर व्हाट्सऐप में “Hi” लिखकर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर मिलने वाले निर्देशों को फॉलो करके आसानी से सिलेंडर बुक किया जा सकता है। ध्यान रहे कि मैसेज उसी मोबाइल नंबर से भेजें जो गैस कनेक्शन के साथ दर्ज है।
IVRS कॉल से भी मिलेगी सुविधा
जो लोग फोन कॉल के जरिए बुकिंग करना पसंद करते हैं, उनके लिए IVRS सिस्टम भी उपलब्ध है। ग्राहक 8888823456 नंबर पर कॉल करके ऑटोमैटिक वॉइस निर्देशों की मदद से कुछ ही मिनटों में गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी है जिन्हें ऑनलाइन या ऐप का इस्तेमाल करना मुश्किल लगता है।
शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर
अगर बुकिंग या डिलीवरी को लेकर किसी तरह की परेशानी होती है तो ग्राहक कंपनी की टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-233-3555 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहती है, जहां गैस सप्लाई, बुकिंग या अन्य समस्याओं से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।