मस्जिद में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

Edited By Updated: 06 Aug, 2025 11:48 PM

maulvi arrested for raping a minor girl in a mosque

कर्नाटक के बेलगावी में एक मस्जिद के अंदर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह कथित घटना पांच अक्टूबर, 2023 को हुई थी, लेकिन पांच अगस्त, 2025 को एक...

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के बेलगावी में एक मस्जिद के अंदर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह कथित घटना पांच अक्टूबर, 2023 को हुई थी, लेकिन पांच अगस्त, 2025 को एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में पोस्ट की, जिसके बाद मामला सामने आया। 

दक्षिणपंथी कार्यकर्ता ने पोस्ट में दावा किया कि मस्जिद के अधिकारियों ने लड़की के पिता को धमकी दी थी कि वे घटना की सूचना पुलिस को न दें या सार्वजनिक रूप से इस पर चर्चा न करें। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बेलगावी पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी इकाई ने कार्यकर्ता की पोस्ट देखी और जांच शुरू की।

पुलिस ने लड़की के माता-पिता का पता लगा लिया, जिन्होंने घटना की पुष्टि की। हालांकि पीड़िता के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। पुलिस के अनुसार बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सूचित किया गया और उनकी शिकायत के आधार पर, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!