भारत ने अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, देश की ताकत को मिली और भी मजबूती

Edited By Updated: 20 Aug, 2025 09:14 PM

medium range ballistic missile agni 5 successfully test fired

भारत ने बुधवार को अपनी परमाणु-सक्षम लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के तट पर स्थित चांदीपुर के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से किया गया।

नेशनल डेस्क: भारत ने बुधवार को अपनी परमाणु-सक्षम लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के तट पर स्थित चांदीपुर के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से किया गया। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, यह परीक्षण सामरिक बल कमान (Strategic Forces Command) के तहत किया गया और इस दौरान मिसाइल ने सभी ऑपरेशनल और तकनीकी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस मिसाइल के सफल परीक्षण से देश की ताकत को और भी मजबूती मिली है। 

देश की सुरक्षा को और मजबूती

इस परीक्षण से भारत की सामरिक और परमाणु निवारक क्षमता को और बल मिला है। अग्नि-5 मिसाइल की खास बात यह है कि यह लंबी दूरी तक सटीक निशाना साध सकती है और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

क्या है अग्नि-5 मिसाइल?

  • अग्नि-5 भारत की अब तक की सबसे एडवांस और ताकतवर मिसाइलों में से एक है।
  • इसे भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है।
  • यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करने में सक्षम है।
  • यह परमाणु हथियार ले जाने के लिए तैयार की गई है और भारत की भूमि आधारित परमाणु रणनीति का अहम हिस्सा है।

अग्नि मिसाइल श्रृंखला का गौरव

अग्नि-5 मिसाइल भारत की "अग्नि" श्रृंखला की सबसे आधुनिक मिसाइल मानी जाती है। इस सीरीज में पहले भी अग्नि-1, अग्नि-2, अग्नि-3 और अग्नि-4 जैसे सफल संस्करण शामिल हैं, लेकिन अग्नि-5 की रेंज और तकनीक सबसे उन्नत है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!