Delhi: मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा बोले- भलस्वा लैंडफिल को मार्च 2026 तक साफ कर दिया जाएगा

Edited By Updated: 04 Mar, 2025 05:54 PM

minister manjinder singh sirsa bhalswa landfill cleared march 2026

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को कहा कि भलस्वा लैंडफिल को मार्च 2026 तक साफ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही भाजपा नेता सिरसा ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में दिल्ली में कोई नया कूड़े का पहाड़ नहीं बनने दिया जाएगा। मंत्री ने...

​​​​​​नई दिल्ली: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को कहा कि भलस्वा लैंडफिल को मार्च 2026 तक साफ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही भाजपा नेता सिरसा ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में दिल्ली में कोई नया कूड़े का पहाड़ नहीं बनने दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि लैंडफिल से 35 प्रतिशत कचरा पहले ही साफ किया जा चुका है।

उन्होंने उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को भलस्वा, ओखला और गाजीपुर में दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ को साफ करने के उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "भलस्वा लैंडफिल कभी 70 एकड़ में फैला कूड़े का पहाड़ था। जब से उपराज्यपाल ने इस परियोजना पर काम शुरू किया है, तब से लगभग 35 प्रतिशत कचरा हटा दिया गया है।"

सिरसा ने यहां बांस रोपण अभियान के दौरान बताया कि 70 एकड़ में से 25 एकड़ भूमि को फिर से उपयोग के योग्य बना लिया गया है। इस पुनः प्राप्त भूमि पर पांच एकड़ में 2,000 बांस के पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, "दिसंबर 2025 तक कचरा इतना कम हो जाएगा कि वह दूर से दिखाई नहीं देगा। मार्च 2026 तक भलस्वा लैंडफिल को पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि तीनों लैंडफिल क्षेत्रों में काम जारी रहे, ताकि कचरे के नए पहाड़ न बनें।" 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!