चमत्कार: अंतिम संस्कार की तैयारी... गंगा जल छिड़कते ही फिर जिंदा हुई महिला

Edited By Updated: 07 Jul, 2025 06:04 PM

miracle woman came back to life as soon as ganga water was sprinkled on her

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के भोजला गांव में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की 'दो बार मौत' की रहस्यमय घटना ने सभी को चौंका दिया है। शुक्रवार सुबह माया देवी को मृत मानकर अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन करीब 2 घंटे बाद जब उनके शरीर पर...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के भोजला गांव में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की 'दो बार मौत' की रहस्यमय घटना ने सभी को चौंका दिया है। शुक्रवार सुबह माया देवी को मृत मानकर अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन करीब 2 घंटे बाद जब उनके शरीर पर गंगाजल छिड़का गया तो वह अचानक जीवित हो उठीं। यह पूरी घटना गांव ही नहीं, जिलेभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

अंतिम संस्कार की तैयारी... फिर लौटी धड़कन
परिजनों के मुताबिक, माया देवी की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और सांसें थम गईं। परिजन और ग्रामीणों ने उन्हें मृत मान लिया। उनके शरीर को जमीन पर लिटा दिया गया और रिश्तेदारों को सूचना देकर अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गईं।

वहीं, लगभग दो घंटे बाद जब उनके शरीर पर गंगाजल छिड़का गया, तभी हलचल शुरू हुई और दिल की धड़कन लौट आई। यह नज़ारा देखकर परिजन हैरान रह गए और मातम का माहौल पलभर में खुशी में बदल गया।

इतिहास से जुड़ा है महिला का परिवार
माया देवी का संबंध 1857 की क्रांति में वीरांगना झलकारी बाई के परिवार से बताया जा रहा है। झलकारी बाई को रानी लक्ष्मीबाई की खास सहयोगी और सहेली माना जाता है। परिजनों के अनुसार, माया देवी उनकी बुआ-सास थीं। इसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के चलते भी गांव में इस घटना को एक चमत्कार की तरह देखा जा रहा है।

गांव में कौतूहल का माहौल, चर्चा जोरों पर
घटना की जानकारी पूरे गांव और आसपास के इलाकों में तेजी से फैल गई। लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। फिलहाल माया देवी की हालत स्थिर बताई जा रही है और परिजन उनकी सेवा में लगे हुए हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!