Rain Alert: 15 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD का 21 से 26 जून तक Yellow से Red अलर्ट तक का बड़ा अपडेट

Edited By Anu Malhotra,Updated: 21 Jun, 2025 12:21 PM

monsoon  rain alert heavy rain alert imd yellow alert red alert

राजधानी दिल्ली में जहां अगले चार दिन तक येलो अलर्ट घोषित किया गया है, वहीं मध्य भारत से लेकर उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में जहां अगले चार दिन तक येलो अलर्ट घोषित किया गया है, वहीं मध्य भारत से लेकर उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

 दिल्ली का हाल: गरज के साथ तेज बारिश, हवाएं चलेंगी 40 किमी/घंटे की रफ्तार से

IMD के अनुसार दिल्ली में शनिवार से अगले चार दिनों तक गरज के साथ तेज बारिश होगी। हवा की रफ्तार 40 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है। इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 15 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन तिथियों पर रहे सावधान:

 21 से 26 जून के बीच कहां-कहां होगी बारिश?

  • मध्य भारत: मध्य प्रदेश में 21–25 जून तक मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान

  • पूर्वोत्तर भारत: सिक्किम और पश्चिम बंगाल में 21–22 जून को भारी बारिश

  • झारखंड और छत्तीसगढ़: 22 जून को भारी बारिश की चेतावनी

  • बिहार: 24 से 26 जून तक तेज वर्षा के आसार

  • अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह: 21 जून को भारी बारिश

 गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात भी जलप्रलय की चपेट में

21 से 26 जून तक पश्चिम भारत के राज्यों—गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इससे निचले इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

उत्तर भारत में भी बारिश का दौर, इन तारीखों पर बढ़ेगा खतरा

  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी: 21 से 26 जून तक भारी बारिश

  • पूर्वी राजस्थान: 21 और 23 जून

  • दक्षिण हरियाणा, पश्चिम यूपी: 22 जून

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख: 21, 22, 25 और 26 जून को भारी वर्षा

 दक्षिण भारत: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी

  • केरल और कर्नाटक: 22 से 26 जून तक भारी बारिश

  • तेलंगाना और आंध्र प्रदेश: 21 से 24 जून तक 40 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं

  • तमिलनाडु: 21 और 22 जून को गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रहेगी

 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें: प्रशासन अलर्ट पर

IMD ने चेताया है कि इन मौसमीय गतिविधियों के कारण बिजली गिरने, पेड़ों के गिरने, जलभराव और ट्रैफिक अवरोधों की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को advised किया गया है कि वे जरूरी सावधानियां बरतें, मौसम अलर्ट्स पर नजर रखें और गैरजरूरी यात्रा से बचें।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!