School Closed: कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद,  अगले 48 घंटे तक बेहद सतर्क रहने की सलाह

Edited By Updated: 09 Jul, 2025 11:18 AM

monsoon rains mountains schools closed  colleges closed  imd rain alert

देश के कई हिस्सों में मॉनसून की बारिश अब कहर बनकर टूट पड़ी है। कहीं सड़कें दरिया बन गई हैं तो कहीं पहाड़ खिसकने लगे हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और आपदा राहत टीमें हरकत में आ चुकी हैं। भारतीय मौसम...

नेशनल डेस्क: देश के कई हिस्सों में मॉनसून की बारिश अब कहर बनकर टूट पड़ी है। कहीं सड़कें दरिया बन गई हैं तो कहीं पहाड़ खिसकने लगे हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और आपदा राहत टीमें हरकत में आ चुकी हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को अगले 48 घंटे तक बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हिमालयी राज्यों पर सबसे बड़ा खतरा
-उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और नदियों के उफान की गंभीर आशंका जताई गई है।
-उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और चमोली में रेड अलर्ट के चलते स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
-हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और सोलन जिलों में भी भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी है।

दक्षिण भारत भी डूब रहा है पानी में
केरल के मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
कर्नाटक के तटीय और पहाड़ी क्षेत्रों — दक्षिण कन्नड़, उडुपी, कोडगु, शिवमोग्गा और चिक्कमगलुरु में रेड अलर्ट जारी है। यहां स्कूल और कॉलेज एहतियातन बंद हैं।

महाराष्ट्र में मुंबई बनी जल-शहर
मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, और पुणे में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
मुंबई में लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
सड़कों पर कई फीट तक पानी भर गया है।

नागपुर में हालात और भी खराब हैं। मंगलवार रात हुई बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जिला कलेक्टर ने 9 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की है।

राजधानी और NCR में भी मुश्किलें
-दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
-नोएडा में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
-बारिश अभी और तेज होने की संभावना है।

पूर्वी और मध्य भारत भी अलर्ट पर
छत्तीसगढ़ के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोरबा सहित 19 जिलों में बाढ़ की स्थिति बन रही है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली और बाराउट में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

प्रशासन की तैयारियां और अलर्ट
हर प्रभावित राज्य में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं। प्रशासन ने नदी-नालों के पास न जाने, अनावश्यक यात्रा से बचने, और स्थानीय चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!