मुंबई में मूसलाधार बारिश से हाहाकार: रेड अलर्ट जारी, 250 से अधिक उड़ानें और ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित

Edited By Updated: 26 May, 2025 01:33 PM

mumbai torrential rains trigger red alert flights railways disrupted

मुंबई में सोमवार की सुबह एक डरावने सपने जैसी रही, जब लगातार मूसलाधार बारिश और गरज-चमक के साथ तेज़ हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले सुबह येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन हालात बिगड़ते देख दोपहर में इसे रेड...

नेशनल डेस्क: मुंबई में सोमवार की सुबह एक डरावने सपने जैसी रही, जब लगातार मूसलाधार बारिश और गरज-चमक के साथ तेज़ हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले सुबह येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन हालात बिगड़ते देख दोपहर में इसे रेड अलर्ट में बदल दिया गया। यह चेतावनी बेहद गंभीर मौसम स्थितियों की ओर इशारा करती है।

250 से अधिक उड़ानें देर से चलीं
बारिश की मार सबसे ज़्यादा निचले इलाकों पर पड़ी—कुर्ला, सायन, दादर और परेल में सड़कों पर पानी भर गया, जहां गाड़ियाँ घुटनों तक भरे पानी में फंसी नज़र आईं। शहर के प्रमुख मार्गों पर जलभराव की वजह से ट्रैफिक ठप हो गया और हवाई सेवाओं पर भी बड़ा असर पड़ा। 250 से अधिक उड़ानें देर से चलीं या रद्द करनी पड़ीं।

मुंबई की जान मानी जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं भी बारिश के आगे बेबस नज़र आईं। सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइनों पर ट्रेनों की गति धीमी रही, हालांकि कुछ समय बाद सेवाएं सामान्य होने की जानकारी दी गई।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे और अन्य प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायज़ा लिया। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों को तेज़ करने और संवेदनशील इलाकों जैसे पुलों, सड़कों और बिजली लाइनों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

IMD की ओर से चेतावनी दी गई थी कि अगले कुछ घंटों में मुंबई में तेज़ बारिश, बिजली चमकने, और 60 किमी/घंटा तक की हवाओं के झोंकों की संभावना है। सुबह 9 से 10 बजे के बीच, नरिमन पॉइंट पर एक घंटे में 104 मिमी बारिश दर्ज की गई — जो दिन का सबसे ज़्यादा रहा।

बारिश का आंकड़ा 22 से 29 मिमी के बीच रहा
कोलाबा, ग्रांट रोड, मलाबार हिल और डी वॉर्ड जैसे सेंट्रल इलाकों में भी 60 से 86 मिमी तक बारिश हुई। वहीं पूर्वी उपनगरों जैसे मानखुर्द और कलेक्टर कॉलोनी में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई—सिर्फ 13 से 16 मिमी। पश्चिमी उपनगरों में बांद्रा, खार और विले पार्ले में बारिश का आंकड़ा 22 से 29 मिमी के बीच रहा।

BMC की ओर से बताया गया कि शहर में जलभराव की निगरानी CCTV के ज़रिए की जा रही है। सायन सर्कल, दादर टीटी, हिंदमाता, वर्ली का बिंदुमाधव चौक और फाइव गार्डन्स जैसे इलाकों में पानी भरने की पुष्टि हुई है।

तेज़ हवाओं के कारण पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। BMC को शहर और उपनगरों में कुल 9 पेड़ गिरने की जानकारी मिली है।

हालांकि, दोपहर बाद BMC ने बताया कि लोकल ट्रेन सेवाएं अब सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन आने वाले 24 से 48 घंटों तक भारी बारिश की आशंका के चलते प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। इस बीच, महाराष्ट्र के रत्नागिरी, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मुंबई, ठाणे और पालघर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट अभी भी लागू है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!