भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,866 नए मामले, 41 मरीजों की मौत

Edited By Updated: 25 Jul, 2022 10:23 AM

national news punjab kesari delhi india coronavirus vaccine

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,866 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,39,05,621 हो गई। देश में 168 दिन बाद दैनिक संक्रमण दर सात प्रतिशत के पार पहुंच गई है।

नेशनल डेस्क: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,866 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,39,05,621 हो गई। देश में 168 दिन बाद दैनिक संक्रमण दर सात प्रतिशत के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 41 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,074 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,50,877 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,323 की कमी दर्ज की गई। 

मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.46 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 7.03 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.49 प्रतिशत है। देश में अभी तक 87.27 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 2,39,751 लोगों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई। देश में अभी तक कुल 4,32,28,670 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। 

वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 202.17 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। 

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 41 मामले सामने आए। इनमें से केरल में 13, महाराष्ट्र तथा पश्चिम बंगाल में छह-छह, पंजाब में चार, दिल्ली तथा सिक्किम में दो-दो और असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मणिपुर, नगालैंड, ओडिशा, त्रिपुरा तथा उत्तर प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!