दिल दहला देने वाली घटना: BJP नेता ने दोस्त का किया कत्ल, धड़ फेंका और सिर लेकर शहर में घूम रहा था

Edited By Updated: 05 Aug, 2022 11:28 AM

national news punjab kesari delhi uttar pradesh naveen verma

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां बीजेपी नेता ने गोली मारकर चांदी व्यापारी अपने दोस्त की हत्या कर दी और बाद में उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।  इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप का माहौल है।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां बीजेपी नेता ने गोली मारकर चांदी व्यापारी अपने दोस्त की हत्या कर दी और बाद में उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।  इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप का माहौल है। 

पुलिस के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र में आज तड़के चांदी व्यापारी नवीन वर्मा की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। वह लोहामंडी स्थित तरकारी वाली गली का निवासी है। आरोप है कि मृतक के एक साथी, जिसे भाजपा कार्यकर्ता बताया गया है, ने चांदी व्यापारी की हत्या कर उसका सिर काटकर अलग कर दिया और उसे अपनी कार की पीछे की सीट पर रख दिया था। गश्त कर रही पुलिस ने अरसेना गांव के निकट जंगल की ओर कार खड़ी देखी और उसके बाहर दो युवकों को खड़ा देखा तो उनके करीब गई। 

पुलिस को आता देखकर कार के बाहर खड़े युवक भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने एक युवक को दबोच कर कार की तलाशी ली। पिछली सीट पर एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर देखा तो पुलिस के होश उड़ गए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम टिंकू बताया। उसने पुलिस को बताया कि उन्होंने चांदी व्यापारी नवीन को पहले शराब पिलाई, इसके बाद उसका सिर धारदार हथियार से धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने नवीन का धड़ अरसेना के जंगल में कुछ दूरी पर बरामद कर लिया। टिंकू ने स्वयं को भाजपा का कार्यकर्ता बताया। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!