महिला टीचर ने छात्र को किया वीडियो कॉल, कपड़े उतारे और कर डाली गंदी हरकत, फिर लड़के ने...

Edited By Updated: 30 Jul, 2025 01:09 PM

navi mumbai female teacher arrested for doing obscene video chat with student

महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय महिला टीचर को 10वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र के साथ अर्धनग्न होकर अश्लील वीडियो चैटिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह खुलासा तब हुआ जब लड़के की मां ने उसके...

नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय महिला टीचर को 10वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र के साथ अर्धनग्न होकर अश्लील वीडियो चैटिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह खुलासा तब हुआ जब लड़के की मां ने उसके मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो देख लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

क्या है पूरा मामला?

कोपरखैरने पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रहने वाले एक नाबालिग लड़के की पहचान इंस्टाग्राम पर उल्वे क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला से हुई थी। समय के साथ उनकी जान-पहचान दोस्ती में बदल गई। 27 जुलाई की रात करीब 9 बजे दोनों के बीच वीडियो चैट हुई जिसमें नाबालिग लड़के ने महिला का अर्धनग्न वीडियो अपने मोबाइल में सेव कर लिया था।

जब लड़के की मां मोबाइल चेक कर रही थीं तो उन्हें वह वीडियो दिख गया। उस समय मां ने लड़के को डांटा और घटना के बारे में पूछा। यह जानकर कि उनके बेटे से दोगुनी उम्र की महिला उसके साथ ऐसा कृत्य कर रही थी मां फौरन नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंच गईं।

Old is Gold: 70 साल पुराना गाना 'तड़पाओगे तड़पा लो...' जानें कैसे बना आज के युवाओं की रील्स का बादशाह, क्यों हो रहा Viral

उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी और संबंधित महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल की जांच की और लड़के की मां की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित महिला पर मामला दर्ज किया। जांच में पता चला कि वह एक स्कूल में टीचर है जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: अब नेटवर्क जाए भाड़ में! iPhone यूजर्स के लिए आ गया ऑफलाइन चैटिंग वाला सुपर ऐप, जानिए कैसे करेगा काम?

पुलिस जांच जारी: अन्य पीड़ितों की भी आशंका

कोपरखैरने पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक औदुम्बर पाटिल ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़का 10वीं कक्षा में पढ़ता है और आरोपी महिला उल्वे के एक स्कूल में पहली से पांचवीं तक के बच्चों को पढ़ाती है। यह भी सामने आया है कि लड़के ने यह वीडियो अपने दो अन्य दोस्तों को भी दिखाया था।

पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर यह महिला उस नाबालिग बच्चे के अलावा और कितने लोगों से इस तरह की हरकत करती थी। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!