जापानी बाब वेंगा ने 5 जुलाई को आने वाली तबाही की दी चेतावनी, मचा हड़कंप, उड़ानों की बुकिंग में भारी गिरावट

Edited By Updated: 25 Jun, 2025 11:50 AM

new prediction rio tatsuki  japanese baba venga  warning july 5 2025

दुनिया में भय और अनिश्चितता का माहौल है, और अब एक नई भविष्यवाणी ने लोगों की चिंता को और बढ़ा दिया है। जापान के मशहूर भविष्यवेत्ता रियो तात्सुकी, जिन्हें जापानी बाबा वेंगा भी कहा जाता है, ने 5 जुलाई 2025 को लेकर एक बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है।...

नेशनल डेस्क: दुनिया में भय और अनिश्चितता का माहौल है, और अब एक नई भविष्यवाणी ने लोगों की चिंता को और बढ़ा दिया है। जापान के मशहूर भविष्यवेत्ता रियो तात्सुकी, जिन्हें जापानी बाबा वेंगा भी कहा जाता है, ने 5 जुलाई 2025 को लेकर एक बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि इस दिन जापान में कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा आ सकती है, जो क्षेत्र में भारी तबाही का कारण बन सकती है।

क्या है भविष्यवाणी का दावा?

तात्सुकी ने बताया है कि जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र के नीचे एक बड़ी दरार आ सकती है, जिससे भूकंप और सुनामी जैसी विनाशकारी घटनाएं हो सकती हैं। उनका यह भी कहना है कि यह सुनामी 2011 में आई तबाही से भी अधिक खतरनाक होगी, जिसने जापान को बुरी तरह प्रभावित किया था।

भविष्यवाणी का असर

इस भविष्यवाणी ने न केवल जापान बल्कि पूरे एशिया में हड़कंप मचा दिया है। खासकर हांगकांग से जापान के लिए उड़ानों की बुकिंग में भारी गिरावट देखने को मिली है। जून के अंत से जुलाई की शुरुआत तक हांगकांग एयरलाइंस ने जापान के दक्षिणी शहरों जैसे कागोशिमा और कुमामोटो के लिए कई फ्लाइटें स्थगित कर दी हैं। बुकिंग में 50 से 83 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि यात्रियों में भय का माहौल है।

पिछली भविष्यवाणियों का रिकॉर्ड

रतात्सुकी की भविष्यवाणियां पहले भी काफी सटीक साबित हुई हैं। 1999 में प्रकाशित मंगा 'द फ्यूचर आई सॉ' में उन्होंने कोविड-19 महामारी का भी उल्लेख किया था, जो बाद में वास्तविकता बन गई। इसलिए इस बार भी उनकी चेतावनी को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। हालांकि वैज्ञानिक अभी तक इस भविष्यवाणी को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं दे पाए हैं, लेकिन जापान भूकंप और सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं के लिए एक संवेदनशील क्षेत्र है। इसलिए विशेषज्ञों ने भी सतर्क रहने और तैयारी बढ़ाने की सलाह दी है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!