नेशनल हेल्थ मिशन के कार्यों के लिए लिंक अधिकारी किए नामित

Edited By Updated: 06 Feb, 2023 06:30 PM

nominated link officers for the work of national health mission

नेशनल हेल्थ मिशन के कार्यों के लिए लिंक अधिकारी किए नामित


चंडीगढ़, 6 फरवरी - (अर्चना सेठी) हरियाणा सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन के कार्यों के सुगम संचालन हेतु विभिन्न अधिकारियों को लिंक अधिकारी के रूप में नामित किया है। इस संबंध में मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा पत्र जारी किया गया है।

 कौशल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन के प्रबंध निदेशक का प्रथम लिंक अधिकारी महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं (विभागाध्यक्ष) होंगे तथा महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं (प्रोग्राम) द्वितीय लिंक अधिकारी होंगे।

मुख्य सचिव ने बताया कि विभागों, बोर्डों, निगमों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी पर होने या स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति के कारण रिक्ति या किसी अन्य कारण से 2 दिनों से अधिक के लिए बाहर रहने की स्थिति में लिंक अधिकारियों द्वारा कार्य देखा जाएगा। प्रत्येक अधिकारी छुट्टी, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी पर जाने से पूर्व लिंक अधिकारी को सूचित करेगा।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!