Edited By Pardeep,Updated: 31 Jul, 2021 06:11 AM

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सात लाख रुपये के इनामी वांछित गैंगस्टर काला जत्थेदी को आज यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया। वह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई
नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सात लाख रुपए के इनामी वांछित गैंगस्टर काला जठेड़ी को शुक्रवार देर रात को यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया। वह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई मामलों में वांछित है। वहीं जठेड़ी के गैंग में 200 से ज्यादा शूटर शामिल हैं। गैंगस्टर जठेड़ी पर 7 लाख का ईनाम है। काला जठेड़ी हाल में ओलंपिक विनर और अब हत्या के आरोपी रेसलर सुशील कुमार के साथ कनेक्शन की बात के चलते सुर्ख़ियों में आया था।

संदीप काला उर्फ काला जठेड़ी सोनीपत का रहने वाला है। पुलिस को पहले शक था कि काला विदेश में बैठकर गैंग चला रहा है, लेकिन वो हरियाणा में छिपा हुआ था। पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में उसके भांजे सोनू महाल की सुशील पहलवान ने पिटाई की थी। उसके बाद काला ने सुशील को मारने की धमकी दी थी। हालांकि सुशील और काला पहले दोस्त थे। सुशील पहलवान काला के भाई की शादी में भी गया था। शक है कि काला जठेड़ी का साथी वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा थाईलेंड में बैठा है। जबकि उसका दूसरा साथी गैंगस्टर गोल्डी बरार कनाडा में बैठकर गैंग चला रहा है।
पिछले 10 महीने में काला जठेड़ी गैंग ने दिल्ली,हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में 25 हत्याओं को अंजाम दिया। काला जठेड़ी पर दिल्ली पुलिस ने मकोका भी लगाया हुआ है। काला जठेड़ी गैंगस्टर लारेंस विश्नोई का भी खास है और ये दोनों मिलकर 100 से ज्यादा बदमाशों का गैंग चला रहे हैं।