'तुम काले हो'... पति के रंग का मजाक उड़ाया, फिर प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने किया फिल्मी नाटक- Video

Edited By Updated: 10 Apr, 2026 10:14 AM

dhar wife killed husband wife murder husband wife boyfriend madhya pradesh

शादी का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता है जो सिर्फ भरोसे की बुनियाद पर टिका होता है, लेकिन धार के गोंदीखेड़ा गांव में जो हुआ उसने मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। रोहित हत्याकांड की परतें जैसे-जैसे खुलीं, पुलिस भी दंग रह गई। जिस पत्नी ने घर में घुसकर...

नेशनल डेस्क: शादी का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता है जो सिर्फ भरोसे की बुनियाद पर टिका होता है, लेकिन धार के गोंदीखेड़ा गांव में जो हुआ उसने मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। रोहित हत्याकांड की परतें जैसे-जैसे खुलीं, पुलिस भी दंग रह गई। जिस पत्नी ने घर में घुसकर बदमाशों द्वारा लूटपाट और पति की हत्या की कहानी सुनाई थी, असल में वही इस खूनी खेल की 'मास्टरमाइंड' निकली।

क्या है पूरा मामला?
धार जिले के रोहित (देवकृष्ण) की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। घटना वाली रात घर का नजारा किसी डरावनी फिल्म जैसा था। रोहित खून से लथपथ पड़ा था, घर का सामान बिखरा हुआ था और उसकी पत्नी प्रियंका हाथ-पांव बंधे हुए हालत में चीख-पुचकार कर रही थी। उसने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने लूट के इरादे से हमला किया और उसके पति को मार डाला।

पुलिस को कैसे हुआ शक?
शुरुआत में मामला लूट का लगा, लेकिन SP मयंक अवस्थी की टीम को प्रियंका की कहानी में कई 'लूपहोल्स' नजर आए: हत्या और प्रियंका के चिल्लाने के समय के बीच काफी अंतर था। घर का सामान जिस तरह बिखरा था, वह प्राकृतिक नहीं बल्कि जानबूझकर फैलाया गया लग रहा था। पुलिस को प्रियंका के बयानों में विरोधाभास नजर आया, जिसके बाद उसकी कॉल डिटेल्स खंगाली गईं।

1 लाख की सुपारी और प्रेमी का साथ
जांच में सामने आया कि प्रियंका का कमलेश नाम के युवक के साथ साल 2020 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रियंका अपने पति रोहित को पसंद नहीं करती थी और अक्सर उसके रंग-रूप को लेकर ताने देती थी। वह रोहित को अपने 'लायक' नहीं मानती थी।

रास्ते से हटाने के लिए प्रियंका और कमलेश ने खौफनाक साजिश रची:
कमलेश ने अपने साथी सुरेंद्र को रोहित की हत्या के लिए 1 लाख रुपये की सुपारी दी। रात के अंधेरे में जब रोहित सो रहा था, तब उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या के बाद प्रियंका ने खुद के हाथ-पैर बंधवाए ताकि पुलिस को लगे कि वह भी इस हमले की शिकार है।

परिजनों का दर्द: "वह काले रंग का ताना देती थी"
रोहित की बहन ज्योति और मां लक्ष्मी बाई ने बताया कि प्रियंका का व्यवहार कभी सामान्य नहीं रहा। वह शादी के बाद भी ज्यादातर समय मायके में रहती थी। वह अक्सर रोहित से कहती थी, "तुम काले हो, मुझे डिजर्व नहीं करते, मुझे तुमसे बेहतर मिल सकता है।" इसी नफरत और अवैध संबंधों की चाहत ने एक हंसते-खेलते घर को उजाड़ दिया।

अब तक की कार्रवाई
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 36 घंटे के भीतर आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। सुपारी लेने वाला तीसरा आरोपी सुरेंद्र अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!