पाकिस्तान ने रिहा किए 22 भारतीय लोग, अटारी-वाघा सीमा के रास्ते वतन लौटे

Edited By Updated: 22 Feb, 2025 11:20 PM

pakistan released 22 indians

पाकिस्तान ने आज 22 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। रिहा होने के बाद सभी मछुआरे अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत पहुंचे, जहां उनके चेहरों पर खुशी देखी गई। यह मछुआरे गलती से पाकिस्तान की सीमा में मछलियां पकड़ते हुए घुस गए थे, जिसके बाद पाकिस्तान पुलिस...

नेशनल डेस्क : पाकिस्तान ने आज 22 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। रिहा होने के बाद सभी मछुआरे अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत पहुंचे, जहां उनके चेहरों पर खुशी देखी गई। यह मछुआरे गलती से पाकिस्तान की सीमा में मछलियां पकड़ते हुए घुस गए थे, जिसके बाद पाकिस्तान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

रिहा हुए मछुआरों में 18 गुजरात के, 3 दीव के और 1 उत्तर प्रदेश का है। अटारी-वाघा सीमा पर प्रोटोकॉल अधिकारी अरुणपाल सिंह ने बताया कि यह मछुआरे 2021-22 में मछली पकड़ते समय पकड़े गए थे और उन्हें अलग-अलग सजा दी गई थी। इनमें से कुछ को 36 महीने, कुछ को 1 साल और कुछ को 2 साल की सजा सुनाई गई थी। अब उन्हें रिहा कर दिया गया है।

पाकिस्तान की जेल में अभी भी 266 भारतीय कैदी हैं, जिनमें 217 मछुआरे शामिल हैं। वहीं, भारत में कुल 462 पाकिस्तानी कैदी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!