PM मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेता को दी बधाई,कहा - देश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व

Edited By Updated: 25 Jan, 2025 10:37 PM

pm modi congratulated padma award winner

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सभी पद्म पुरस्कार पाने वालों को बधाई दी और कहा कि भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और जश्न मनाने पर गर्व है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सभी पद्म पुरस्कार पाने वालों को बधाई दी और कहा कि भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और जश्न मनाने पर गर्व है। केंद्र सरकार ने इस साल सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री समेत कुल 139 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। 

मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई! भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और जश्न मनाने पर गर्व है। उनका समर्पण और धैर्य वास्तव में प्रेरक है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता कड़ी मेहनत, जुनून और नवीनता का पर्याय है, जिसने अनगिनत लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। वे हमें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और समाज की निस्वार्थ सेवा करने का मूल्य सिखाते हैं।'' 

सुजुकी के पूर्व प्रमुख ओसामु सुजुकी, लोक गायिका शारदा सिन्हा और प्रसिद्ध लेखक एम टी वासुदेवन नायर को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!