अपने जन्मदिन पर MP में रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, देश के पहले PM मित्र पार्क समेत देंगे कई सौगातें, जानें क्या है पूरा प्लान

Edited By Updated: 17 Sep, 2025 05:15 AM

pm modi will be in mp on his birthday

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जब अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं, तब वह इसे एक बार फिर जनता की सेवा और विकास कार्यों की सौगात के रूप में मना रहे हैं। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश के धार जिले के भैंसोला गांव में पहुंचेंगे, जहां वे देश और...

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जब अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं, तब वह इसे एक बार फिर जनता की सेवा और विकास कार्यों की सौगात के रूप में मना रहे हैं। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश के धार जिले के भैंसोला गांव में पहुंचेंगे, जहां वे देश और प्रदेश के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

यह दूसरी बार है जब पीएम मोदी ने अपना जन्मदिन मध्यप्रदेश की धरती पर मनाने का निर्णय लिया है। इससे पहले, वर्ष 2022 में अपने 72वें जन्मदिन पर उन्होंने कूनो नेशनल पार्क में चीतों को पुनर्वासित कर ‘प्रोजेक्ट चीता’ की शुरुआत की थी।

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा की प्रमुख घोषणाएं और कार्यक्रम

1. पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास — टेक्सटाइल हब की ओर मध्यप्रदेश का बड़ा कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धार जिले में देश के पहले पीएम मित्र (PM MITRA) टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास करेंगे। यह पार्क लगभग 2,158 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा और टेक्सटाइल उद्योग को एकीकृत, टिकाऊ और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुकूल बनाएगा।

मुख्य विशेषताएं:

  • 20 MLD कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP)

  • 10 MVA सौर ऊर्जा संयंत्र

  • 81 प्लग एंड प्ले यूनिट्स

  • आधुनिक सड़कें, जल और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था

अब तक इस परियोजना में लगभग ₹23,146 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। इससे 3 लाख से अधिक रोजगार (1 लाख प्रत्यक्ष और 2 लाख अप्रत्यक्ष) सृजित होने की उम्मीद है। यह पार्क पीएम मोदी के 5F विजन (Farm to Fibre to Fabric to Fashion to Foreign) को मूर्त रूप देगा।

2. 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान' का शुभारंभ

इस बहु-आयामी स्वास्थ्य अभियान का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को सुदृढ़ करना है। यह अभियान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से संचालित होगा।

प्रमुख उद्देश्य:

  • महिलाओं की व्यापक स्वास्थ्य जांच

  • एनीमिया की रोकथाम

  • मासिक धर्म स्वच्छता और संतुलित आहार पर जागरूकता

  • ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच

यह अभियान प्रधानमंत्री के ‘स्वस्थ भारत’ और ‘नारी सशक्तिकरण’ के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

3. 'आदि सेवा पर्व' की शुरुआत — जनजातीय विकास को समर्पित

प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर ‘आदि सेवा पर्व’ की भी शुरुआत करेंगे। यह पर्व जनजातीय समुदाय के गौरव, सांस्कृतिक विरासत और समावेशी विकास को समर्पित है।

इस पर्व के अंतर्गत होंगे:

  • स्वास्थ्य शिविर और पोषण गतिविधियां

  • शिक्षा एवं कौशल विकास कार्यक्रम

  • जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा

  • ट्रायबल विलेज एक्शन प्लान और 'ट्रायबल विजन 2030' के रोडमैप की घोषणा

यह पर्व भारत के जनजातीय समाज को मुख्यधारा में लाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को मान्यता देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

अन्य प्रमुख घोषणाएं और योजनाएं

1. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का राशि अंतरण

प्रधानमंत्री एक क्लिक के माध्यम से देशभर की लाखों पात्र महिलाओं के खातों में आर्थिक सहायता राशि अंतरित करेंगे। सिर्फ मध्यप्रदेश की ही बात करें तो लगभग 1 लाख महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी।

2. सुमन सखी चैटबॉट की लॉन्चिंग

प्रधानमंत्री एक विशेष AI-बेस्ड चैटबॉट ‘सुमन सखी’ लॉन्च करेंगे, जो ग्रामीण और दूरदराज की गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध कराएगा।

3. सिकल सेल स्क्रीनिंग — 1 करोड़ वें कार्ड का वितरण

पीएम मोदी देश में सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग के एक करोड़वें कार्ड का वितरण करेंगे। यह अभियान देश में सिकल सेल के खिलाफ चल रही सबसे बड़ी स्वास्थ्य पहलों में से एक बन गया है।

4. ‘एक बगिया मां के नाम’ — पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण की पहल

प्रधानमंत्री इस अभियान के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य को पौधा भेंट कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह योजना पर्यावरण संरक्षण और महिलाओं की आजीविका दोनों को जोड़ती है। अब तक प्रदेश में 10,162 महिलाएं इस योजना से जुड़ चुकी हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!