Wife के साथ post office की इस स्कीम में करे निवेश और हर महीने पाएं 9250 रुपये का फिक्स ब्याज, जानें पुरी कैलकुलेशन

Edited By Updated: 26 Feb, 2026 01:03 PM

post office account with wife and earn a fixed interest of rs 9 250 per month

अगर आप अपनी जमा पूंजी को किसी ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहाँ रिस्क जीरो हो और हर महीने एक तय आमदनी होती रहे, तो भारतीय डाकघर की मंथली इनकम स्कीम आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको बार-बार...

नेशनल डेस्क: अगर आप अपनी जमा पूंजी को किसी ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां Risk Zero हो और हर महीने एक तय आमदनी होती रहे, तो भारतीय डाकघर की मंथली इनकम स्कीम आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको बार-बार पैसे जमा करने की झंझट नहीं पालनी पड़ती; बस एक बार एकमुश्त राशि जमा करें और अगले 5 सालों तक घर बैठे अपनी 'Salary' जैसी इनकम का आनंद लें। केंद्र सरकार द्वारा संचालित होने के कारण इसमें आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और आपको सरकारी गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है।

MIS Scheme पर 7.4 प्रतिशत की आकर्षक सालाना ब्याज दर ऑफर
वर्तमान में Post Office अपनी इस खास MIS Scheme पर 7.4 प्रतिशत की आकर्षक सालाना ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस में एक बचत खाता होना अनिवार्य है। निवेश की बात करें तो आप मात्र 1000 रुपये जैसी छोटी रकम से भी इसकी शुरुआत कर सकते हैं। इसमें खाता खुलवाने के दो विकल्प मिलते हैं--आप चाहें तो अपने नाम पर सिंगल अकाउंट खोलें या फिर परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर Joint Account का विकल्प चुनें।

नियमों के अनुसार, एक व्यक्तिगत यानी सिंगल अकाउंट में आप अधिकतम 9 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। लेकिन अगर आप जॉइंट अकाउंट का विकल्प चुनते हैं, तो निवेश की यह सीमा बढ़कर 15 लाख रुपये हो जाती है। दिलचस्प बात यह है कि एक जॉइंट अकाउंट में अधिकतम तीन लोग भी शामिल हो सकते हैं।

हर महीने कैसे मिलेंगे 9250 रुपये?

यदि आप और आपकी पत्नी मिलकर जॉइंट अकाउंट में अधिकतम सीमा यानी 15 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से आपको हर महीने 9250 रुपये का फिक्स ब्याज मिलेगा। यह राशि सीधे आपके पोस्ट ऑफिस बचत खाते में भेज दी जाती है, जिससे आपकी मंथली इनकम का एक पक्का जरिया बन जाता है।

जरूरी बातें और प्रक्रिया

  • अवधि: यह स्कीम 5 साल की मैच्योरिटी के साथ आती है।

  • खाता: इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस में एक सेविंग्स अकाउंट होना अनिवार्य है।

  • वापसी: मैच्योरिटी यानी 5 साल पूरे होने के बाद, आपकी मूल निवेश राशि (Principal Amount) आपको पूरी तरह वापस मिल जाती है।

  • सुविधा: मिलने वाला ब्याज सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है, जिससे आपको बार-बार पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!