राष्ट्रपति ने लोकसभा और राज्यसभा का किया सत्रावसान, कही ये बड़ी बात

Edited By Updated: 27 Sep, 2023 08:05 PM

president adjourns the session of lok sabha and rajya sabha

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा का सत्रावसान कर दिया है।

नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा का सत्रावसान कर दिया है। संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित करने के बाद दोनों सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। संसद के एक बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रपति ने 26 सितंबर को लोकसभा और राज्यसभा का सत्रावसान कर दिया।

संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से 21 सितंबर तक चला जिसमें महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया और चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर चर्चा हुई। महिला आरक्षण से संबंधित ‘संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023' जिसे ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के तौर पर भी जाना जाता है, लोकसभा ने 20 सितंबर को पारित किया था और राज्यसभा ने इसे 21 सितंबर को स्वीकृति दी। इस विशेष सत्र के दौरान संसद का कार्यवाही पुराने भवन से नये भवन में शुरू हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!