राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 और 8 नवंबर को आएंगी उत्तराखंड के दौरे पर, तैयारियां तेज

Edited By Updated: 04 Nov, 2023 11:00 PM

president draupadi murmu will visit uttarakhand on 7 and 8 november

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आगामी सात एवं आठ नवंबर को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगी। वह देश के प्रसिद्ध पं. गोविन्द वल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय और हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

नेशनल डेस्कः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आगामी सात एवं आठ नवंबर को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगी। वह देश के प्रसिद्ध पं. गोविन्द वल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय और हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 

प्रदेश सरकार, शासन और प्रशासन राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा की द्दष्टि से राष्ट्रपति का अंतिम कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है लेकिन बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति पहले सात नवंबर को पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और अगले दिन आठ नवंबर को गढ़वाल विवि के 11वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगी। 

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर आज ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन और आईबी के अधिकारियों ने उच्चस्तरीय बैठक की सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। टीम ने आज पंतनगर विवि का दौरा किया और दीक्षांत समारोह के दौरान होने वाले कार्यक्रम की बिन्दुवार समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। दूसरी ओर सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति के दौरे को लेकर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। उत्तराखंड के दोनों मंडलों से पुलिस बल को ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जनपद में तैनात किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!