Heavy Rain Alert: अगले 7 दिनों तक भारी बारिश के साथ घने कोहरे की चेतावनी, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD का इन राज्यों में हाई अलर्ट

Edited By Updated: 05 Jan, 2026 03:17 PM

warning of heavy rainfall and dense fog for the next 7 days followed by a

उत्तर भारत में ठंड अब अपने सबसे कड़े दौर में पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और आसपास के राज्यों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है।

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में ठंड अब अपने सबसे कड़े दौर में पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और आसपास के राज्यों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले सात दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं और ठंड का असर बना रहेगा।

कई राज्यों में कोल्ड डे और शीतलहर की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी 2026 को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 5 से 8 जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं पश्चिम राजस्थान में 5 से 9 जनवरी और पूर्वी राजस्थान में 5 से 10 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। झारखंड में भी 6 और 7 जनवरी को ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।


पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान
आईएमडी के मुताबिक 5 और 6 जनवरी को उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी 6 जनवरी को बारिश या बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य और पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।


दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ खराब हवा
दिल्ली और एनसीआर में मौसम ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है। राजधानी में न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही वायु गुणवत्ता अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। 6 जनवरी को दिल्ली के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।


उत्तर प्रदेश और झारखंड में बढ़ेगी ठंड
उत्तर प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड और ज्यादा महसूस की जा रही है। कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ और नोएडा जैसे शहरों में सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। झारखंड में भी शीतलहर और घने कोहरे का असर रहेगा, जिससे आम जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है।


कश्मीर घाटी में सबसे ज्यादा सर्दी
जम्मू-कश्मीर में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। गुलमर्ग में तापमान शून्य से 6.5 डिग्री नीचे पहुंच गया है, जबकि पहलगाम में भी पारा माइनस 5 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में यहां ठंड और तेज हो सकती है।


लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ठंड और कोहरे के दौरान सावधानी बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। आने वाले दिन उत्तर भारत के लिए बेहद सर्द और चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!