राष्ट्रपति मुर्मू ने सिक्किम में लोगों की मौत पर दुख जताया, लापता लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की

Edited By Updated: 05 Oct, 2023 12:55 AM

president murmu expressed grief over the death of people in sikkim

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि सिक्किम की ल्होनक झील पर बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही और लोगों की मौत दुखद है।

नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि सिक्किम की ल्होनक झील पर बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही और लोगों की मौत दुखद है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि बाढ़ से सेना के कुछ प्रतिष्ठानों को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है और सेना के जवान लापता हो गए। राष्ट्रपति ने कहा, "मैं सभी लापता लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।"

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से तीस्ता नदी घाटी में अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और 22 सैन्यकर्मी सहित 80 लोग लापता हो गए। मुर्मू ने कहा, "सिक्किम की ल्होनक झील में बादल फटने के कारण लाचेन घाटी में अचानक आई बाढ़ के कारण हुई तबाही और जानमाल की हानि दुखद है।"

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!