राष्ट्रपति मुर्मू आज तमिलनाडु केरल और लक्षद्वीप के दौरे पर आएंगी, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

Edited By Parveen Kumar,Updated: 16 Mar, 2023 05:26 AM

president murmu will visit tamil nadu kerala and lakshadweep today

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से 21 मार्च तक केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति गुरुवार को देश के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत जाएंगी और कोच्चि में आईएनएस द्रोणाचार्य को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान करेंगी।

नेशनल डेस्क : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से 21 मार्च तक केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति गुरुवार को देश के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत जाएंगी और कोच्चि में आईएनएस द्रोणाचार्य को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान करेंगी। शुक्रवार को राष्ट्रपति कोल्लम में माता अमृतानंदमयी मठ जाएंगी। इसी दिन वह तिरुवनंतपुरम में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले नागरिक स्वागत समारोह में भाग लेंगी।

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें-
महिला आयोग की तरह बने ‘राष्ट्रीय पुरुष आयोग'

घरेलू हिंसा के शिकार विवाहित पुरुषों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामलों से निपटने के लिए दिशा-निर्देश और ‘राष्ट्रीय पुरुष आयोग' (National Commission for Men) बनाने के अनुरोध को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। अधिवक्ता महेश कुमार तिवारी द्वारा दायर याचिका में देश में दुर्घटनावश मौतों के संबंध में 2021 में प्रकाशित राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों का हवाला दिया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि उस वर्ष देशभर में 1,64,033 लोगों ने आत्महत्या की।

राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के हाल के दिनों में दिए बयान पर निशाना साधा। ईरानी ने कहा कि अपने बयान पर राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए। उन्होंने देश के संस्थाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि  वह टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ हैं। लंदन में राहुल ने भारत के लोकतंत्र का अपमान किया है। राहुल ने विदेश में देश का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मोदी विरोध में देश विरोधी हो गए हैं।

दिल्ली सरकार ने 6 महीने के लिए बढ़ाई ‘पुरानी’ एक्साइज पॉलिसी’
दिल्ली सरकार ने ‘पुरानी’ एक्साइज पॉलिसी’ को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। वहीं सरकार ने अधिकारियों को नई आबकारी नीति को जल्दी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अब 6 महीने में पांच ड्राई डे होंगे। बता दें कि सरकार द्वारा इन 6 महीनों के दौरान महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा, ईद अल-फितर और ईद अल-अधा पर 5 ड्राई डे रहेगा। फिलहाल 6 महीने के लिए पुरानी एक्साइज पॉलिसी को ही आगे बढ़ाया गया है।  बता दें कि दिल्ली सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी वापस ले ली थी।

नशे में धुत लोगों को फ्लाइट में चढ़ने से रोके DGCA
दिल्ली महिला आयोग ने फ्लाइट में दुर्व्यवहार के बढ़ते मामलों के बीच नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों में नशे में धुत व्यक्तियों को विमान में चढ़ने से रोकने, सीमित मात्रा में शराब के सेवन की अनुमति देने, CCTV कैमरे लगाने और यौन उत्पीड़न को लेकर कर्मचारियों को जागरुक बनाने के लिए कहा गया है। आयोग ने महानिदेशालय को लिखे पत्र में कहा कि उसने हाल के महीनों में विमानों में दुर्व्यवहार की बढ़ती घटनाओं पर गौर किया है।

संसद से ED दफ्तर तक विपक्ष का मार्च, 200 सांसदों को रोकने के लिए 2000 पुलिसवाले लगाए गए
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अडानी विवाद को लेकर गांधी भवन से राजभवन तक विरोध रैली निकाली। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।  केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश में जुटे विपक्ष संसद से ईडी दफ्तर तक मार्च करने की कोशिश भी की। हालांकि पुलिस ने सांसदों को डिटेन करना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने सभी विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को ही आगे बढ़ने की इजाजत दी। बाकी सांसद वापस लौट रहे हैं।ट

शिकागो हवाई अड्डे पर फंसे एयर इंडिया के करीब 300 यात्री
नयी दिल्ली आने वाली एअर इंडिया की उड़ान के तकनीकी कारणों से रद्द हो जाने के कारण लगभग 300 यात्री अमेरिका के शिकागो में मंगलवार से फंसे हुए हैं। कुछ यात्रियों की शिकायत है कि अब भी इस बात को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है कि वे दिल्ली के लिए उड़ान कब भर पाएंगे। उड़ान को मंगलवार को (स्थानीय समयानुसार) अपराह्न डेढ बजे शिकागो ओ'हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रस्थान करना था और 15 मार्च को अपराह्न दो बजकर 20 मिनट पर दिल्ली उतरना था।

'मैं द्रौपदी नहीं हूं, मुझे किसी बाहरी कृष्ण की जरूरत नहीं'
कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने बुधवार को विधानसभा में एक बार फिर अपनी पार्टी की सरकार को घेरा और राज्य सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने विधानसभा में स्वायत्त शासन विभाग की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल पर निशाना साधा। मदेरणा ने वीरांगना मंजू के नाते जाने के बयान और किरोड़ी लाल मीणा को आतंकी कहने के बयान को लेकर धारीवाल को घेरा। 

Related Story

Trending Topics

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!