Gold Rate Today : आज फिर सस्ता हुआ सोना, जानें 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

Edited By Updated: 06 Feb, 2026 12:10 PM

prices fell again today know the latest rate for 10 grams of 22 karat gold

घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोना पिछले सत्र के मुकाबले सस्ता होकर कारोबार करता दिखा, वहीं चांदी के भाव में भी कमजोरी रही। खुदरा बाजार में अलग-अलग शहरों में सोने के नए रेट जारी किए...

नेशनल डेस्क : शुक्रवार, 6 फरवरी को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। Multi Commodity Exchange (MCX) पर कारोबार की शुरुआत में ही दोनों कीमती धातुओं के भाव दबाव में दिखाई दिए। MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सोना वायदा करीब 1,48,889 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना लगभग 1,50,316 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:45 बजे सोना 1,48,836 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में लगभग 1,450 रुपये की गिरावट दर्शाता है। शुरुआती कारोबार के दौरान सोने ने 1,49,531 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ।

चांदी के भाव में भी कमजोरी

चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी करीब 2,35,505 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। यह पिछले सत्र की तुलना में लगभग 8,310 रुपये कम थी। शुरुआती ट्रेडिंग में चांदी ने 2,37,500 रुपये प्रति किलो का उच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें - नहीं खानी पड़ेगी अब दवा... दिल के डाॅक्टर ने बताया हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के 6 तरीके

स्पॉट मार्केट में चांदी के रेट

देश के प्रमुख शहरों में खुदरा बाजार में चांदी की कीमतें अलग-अलग रहीं। दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम चांदी लगभग 2,750 रुपये में बिक रही है, जबकि 100 ग्राम के लिए करीब 27,500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत लगभग 2,800 रुपये बताई जा रही है।

बड़े शहरों में सोने के ताज़ा भाव (6 फरवरी 2026)

दिल्ली

  • 24 कैरेट – ₹1,54,560 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,41,690 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,15,960 (प्रति 10 ग्राम)

मुंबई

  • 24 कैरेट – ₹1,52,350 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,39,650 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,14,260 (प्रति 10 ग्राम)

चेन्नई

  • 24 कैरेट – ₹1,54,040 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,41,200 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,21,000 (प्रति 10 ग्राम)

कोलकाता

  • 24 कैरेट – ₹1,52,350 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,39,650 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,14,260 (प्रति 10 ग्राम)

अहमदाबाद

  • 24 कैरेट – ₹1,52,400 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,39,700 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,14,310 (प्रति 10 ग्राम)


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!