Gold Rate Today : 4 फरवरी को सोने में आया बंपर उछाल, जानें 24K, 22K और 18K का ताजा रेट

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 12:55 PM

know the latest rates for 24 karat 22 karat and 18 karat gold

हालिया गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से दामों में सुधार हुआ है। 24 कैरेट सोने के रेट कई शहरों में बढ़े हैं, जबकि चांदी की कीमतों में भी उछाल...

नेशनल डेस्क : जनवरी महीने में देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ हलचल देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लेकर अनिश्चितता और रुपये की कमजोरी के चलते निवेशकों ने सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने-चांदी की ओर रुख किया। इसी वजह से कुछ ही दिनों में इनकी कीमतों में तेज उछाल आया, हालांकि बाद में इनमें गिरावट भी दर्ज की गई।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था सोना

GoodReturns के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 29 जनवरी को अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी। उस दिन सोना 17,885 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया। हालांकि इसके बाद कुछ ही दिनों में कीमतों में गिरावट आई और महज छह दिनों में सोना करीब 2,492 रुपये प्रति ग्राम तक सस्ता हो गया। 3 फरवरी को 24 कैरेट सोने का रेट घटकर 15,393 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया था, जबकि 22 कैरेट सोना 14,110 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा था।

यह भी पढ़ें - नहीं खानी पड़ेगी अब दवा... दिल के डाॅक्टर ने बताया हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के 6 तरीके

आज के ताजा सोने के दाम

बुधवार को सोने की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिली। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 660 रुपये बढ़कर 16,053 रुपये प्रति ग्राम हो गई। वहीं 22 कैरेट सोना 605 रुपये की बढ़त के साथ 14,715 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट सोने का भाव भी 495 रुपये बढ़कर 12,040 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया।

अलग-अलग शहरों में सोने के रेट

उत्तर भारत के कई प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, अयोध्या, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, लुधियाना और अमृतसर में आज 24 कैरेट सोना 16,068 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर बिक रहा है। इन शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 14,730 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 12,055 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई।

वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, मैसूर और अमरावती जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना 16,053 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर है। यहां 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव क्रमशः 14,715 रुपये और 12,040 रुपये प्रति ग्राम हैं।

दक्षिण भारत के कई शहरों जैसे चेन्नई, मदुरै, सेलम और त्रिची में सोने के दाम थोड़े अधिक हैं। इन शहरों में 24 कैरेट सोना 16,256 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 14,900 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 12,750 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है।

यह भी पढ़ें - मौत से पहले अजित पवार ने इस शख्स से की थी अंतिम फोन काॅल, जानें क्या थी वो जरूरी बात

चांदी की कीमतों में भी बड़ी हलचल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आज भारत में चांदी की कीमत 320 रुपये प्रति ग्राम है, जो बीते दिन के मुकाबले 40 रुपये अधिक है। इसी तरह एक किलोग्राम चांदी का भाव बढ़कर 3,20,000 रुपये हो गया है। पिछले एक हफ्ते में चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी के दौरान चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार चली गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों में यह फिसलकर 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ गई।

निवेशकों की नजर आगे की चाल पर

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतें वैश्विक हालात, डॉलर की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के रुझान पर निर्भर करेंगी। ऐसे में निवेशकों को खरीदारी से पहले बाजार की चाल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!