​​​​​​​Rajasthan Exit Poll: राजस्थान एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त, 128 सीट का अनुमान, जानें कांग्रेस का हाल

Edited By Updated: 30 Nov, 2023 07:12 PM

rajasthan s exit poll came out ashok gehlot got a big shock

राजस्थान विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में भाजपा की वापसी होती नजर आ रही है। कांटे की इस टक्कर में अशोक गहलोत को तगड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। polstrat के सर्वे के मुताबिक यहां भाजपा 100 से 110 सीटें लाकर सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है।

Rajasthan Exit Polls 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में भाजपा की वापसी होती नजर आ रही है। कांटे की इस टक्कर में अशोक गहलोत को तगड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। polstrat के सर्वे के मुताबिक यहां भाजपा 100 से 110 सीटें लाकर सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। कांग्रेस के खाते में 90 से 100 सीटें जाती दिख रही हैं। अन्य दल 5 से 15 सीटें ला सकते हैं। हालांकि इस बार रिवाज बदलेगा या कांग्रेस दोबारा सत्ता हासिल करने में कामयाब होगी, ये तो 03 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।   

वोट शेयरिंग में भाजपा आगे 
अगर वोट शेयर की करें तो यहां 41.8 प्रतिशत वोट शेयर के साथ भाजपा अव्वल है, कांग्रेस के खाते में 39.9 प्रतिशत वोट शेयर जाता नजर आ रहा है. इसके अलावा अन्य के खाते में 18.3 प्रतिशत वोट शेयर जाने का अनुमान है। टाइम्स नाऊ-ईटीजी के मुताबिक राजस्थान में भाजपा बढ़त में दिख रही है। भाजपा को 110-128 सीटें मिल रहीं हैं तो वहीं कांग्रेस को 56 से 72 सीटें और अन्य 13 से 21 सीटें मिलने का अनुमान है।
PunjabKesari
भाजपा को बड़ी बढ़त मिलने के आसार
जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को केवल 62-85 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 100-122 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में 14-15 सीटें जाने का अनुमान है।
PunjabKesari
एक्सिस माई इंडिया के Exit Poll में कांग्रेस को बढ़त
वहीं, एक्सिस माई इंडिया के Exit Poll के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 86 से 106 सीटें मिल सकती हैं। जबकि बीजेपी के खाते में 80 से 100 सीटें आ सकती हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 41 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है, जबकि कांग्रेस को 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। 
PunjabKesari
दावं पर है इन नेताओं राख
राजस्थान में भाजपा के कई नेताओं की साख दांव पर हैं, इनमें नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दीया कुमारी, उपनेता प्रतिपक्ष और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, राज्यवर्धन राठौड़, किरोड़ी लाल मीणा एवं बाबा बालकनाथ शामिल हैं। इसके अलावा गुर्जर नेता दिवंगत किरोड़ी सिंह बैंसला के बेटे विजय बैंसला बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।
PunjabKesari
एग्जिट पोल में कुछ भी आए, कांग्रेस की बनेगी सरकार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में कुछ भी आंकड़े दिखाए जाएं, लेकिन मुझे लगता है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि राजस्थान में उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल नहीं है तथा भाजपा का ध्रुवीकरण का प्रयास सफल नहीं रहा, इसलिए हमारी जीत होगी। राजस्थान में 199 सीटों के लिए गत 25 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ। तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!