देश में हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर, ये 5 राज्य बहुत घने कोहरे की चपेट में...जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

Edited By Updated: 08 Jan, 2026 06:41 AM

country is gripped by biting cold these 5 states are under spell of dense fog

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी, शीत लहर और कम दृश्यता के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में बेहद ठंडा मौसम दर्ज...

नेशनल डेस्कः दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी, शीत लहर और कम दृश्यता के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में बेहद ठंडा मौसम दर्ज किया गया, और गुरुवार को भी ठंड व कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

दिल्ली-NCR में शीत लहर का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा और शीत लहर लगातार बनी हुई है। ठंड इतनी ज्यादा है कि लोग रैन बसेरों का सहारा ले रहे हैं। सुबह और रात के समय सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो जा रही है।

PunjabKesari
5 राज्यों में बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विभाग (IMD) ने 5 राज्यों में बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में शामिल हैं: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान और बिहार। वहीं 9 राज्यों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है।

उत्तर भारत में ठंड और कोहरा और बढ़ेगा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कई इलाकों में गुरुवार को भी शीत लहर और बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। अगले 5–7 दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा बने रहने की संभावना है।

एयरपोर्ट पर भी दिखा कोहरे का असर

घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। बुधवार रात 11 बजे दिल्ली, दक्षिण जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी हिमाचल प्रदेश, दक्षिण उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरा और बादल छाए रहे। रात 12 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर दृश्यता सिर्फ 150 मीटर दर्ज की गई। कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानों पर असर देखने को मिला।

इन राज्यों में शीत लहर की चेतावनी

IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार- हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड। इन राज्यों के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिनों तक शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 3–5 दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत (ओडिशा को छोड़कर) में अगले 2–3 दिनों तक ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति रह सकती है।

बंगाल में भी बढ़ेगी ठंड

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी अगले 3 से 5 दिनों तक भीषण ठंड पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। सुबह और दोपहर में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। आईएमडी के अनुसार मंगलवार को कोलकाता में जनवरी का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!