women's day पर रोडवेज की बसों में महिलाओं की एंट्री फ्री, इस राज्य सरकार ने किया ऐलान

Edited By Updated: 01 Mar, 2023 12:30 PM

rajasthan women will be able to travel free in roadways buses on women day

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च, 2023) को राजस्थान में महिलाएं एवं बालिकाएं रोडवेज की बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी। सरकार की ओर से जारी एक बयान से यह जानकारी मिली।

नेशनल डेस्क: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च, 2023) को राजस्थान में महिलाएं एवं बालिकाएं रोडवेज की बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी। सरकार की ओर से जारी एक बयान से यह जानकारी मिली। बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह छूट राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में रहेगी।

 

प्रस्ताव के अनुसार, यह सुविधा राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों में मिलेगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य में लगभग 8.50 लाख महिलाओं एवं बालिकाओं के बसों में यात्रा करने का अनुमान है। इस पर लगभग 7.50 करोड़ रुपए का वित्तीय भार अनुमानित है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!