RBI New Rule: RBI ने सभी खाता धारकों के लिए जारी किया बड़ा अलर्ट... तो बंद हो जाएगा बैंक अकाउंट?

Edited By Updated: 10 Sep, 2025 10:12 PM

re kyc rbi india campaign kyc rule bank account holders bank accoun

अगर आप बैंक खाता धारक हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बैंक खातों से जुड़ी KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया को लेकर नया अभियान शुरू किया है। इस पहल का मकसद ग्राहकों की पहचान को समय-समय पर सत्यापित करना और बैंकिंग...

नेशनल डेस्क: अगर आप बैंक खाता धारक हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बैंक खातों से जुड़ी KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया को लेकर नया अभियान शुरू किया है। इस पहल का मकसद ग्राहकों की पहचान को समय-समय पर सत्यापित करना और बैंकिंग सिस्टम को अधिक सुरक्षित बनाना है। यदि आप समय रहते अपना KYC अपडेट नहीं करते हैं, तो आपका बैंक खाता निष्क्रिय किया जा सकता है।

क्या है RBI का नया निर्देश?
RBI ने 1 जुलाई 2025 से पूरे देश में केवाईसी अपडेट कैंपेन की शुरुआत की है, जो 30 सितंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान सभी बैंक खाता धारकों से कहा गया है कि यदि उनके बैंक की ओर से री-KYC (KYC अपडेट) का संदेश आया है, तो वे तुरंत जरूरी दस्तावेजों के साथ बैंक या पंचायत कैंप में जाकर प्रक्रिया पूरी करें।

RBI की ओर से ग्राहकों को WhatsApp, SMS और सोशल मीडिया के जरिए सूचित किया जा रहा है कि यदि उन्हें बैंक की ओर से री-KYC के लिए अलर्ट आया है, तो इसे नज़रअंदाज न करें।

री-KYC कैसे करें?
री-KYC अपडेट करना एक बेहद आसान प्रक्रिया है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप यह काम बिना किसी परेशानी के पूरा कर सकते हैं:

ग्रामीण क्षेत्रों में:
-अपने ग्राम पंचायत कैंप में जाएं।
-जरूरी दस्तावेज लेकर जाएं जैसे:
-आधार कार्ड
-वोटर आईडी
-पासपोर्ट
-ड्राइविंग लाइसेंस
-मनरेगा जॉब कार्ड

 शहरी क्षेत्रों में:
नजदीकी बैंक शाखा में जाएं।
उपरोक्त दस्तावेजों में से कोई भी एक पहचान प्रमाण लेकर जाएं।

 यदि आपके विवरण में कोई बदलाव नहीं है:
केवल स्व-घोषणा (Self Declaration) देकर भी आप KYC को अपडेट कर सकते हैं। इसमें आपको यह लिखित रूप में बताना होता है कि आपके व्यक्तिगत विवरण में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

क्यों जरूरी है KYC अपडेट करना?
केवाईसी अपडेट न होने पर आपका बैंक खाता फ्रीज किया जा सकता है।
किसी भी वित्तीय लेनदेन में समस्या आ सकती है।
बैंक से मिलने वाली सुविधाएं जैसे एटीएम, नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि अस्थायी रूप से बंद हो सकती हैं।
RBI और बैंक दोनों की नीति है कि खाताधारकों की पहचान समय-समय पर वेरिफाई की जाए ताकि किसी भी फर्जीवाड़े से बचा जा सके।

RBI ने क्या कहा?
भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल @ReserveBankOfIndia से एक पोस्टर और लिंक शेयर किया है, जिसमें लिखा है: क्या आपके बैंक ने KYC अपडेट के लिए संपर्क किया है? अपने खाते को सक्रिय बनाए रखने के लिए नजदीकी ग्राम पंचायत कैंप या बैंक शाखा में जाकर केवाईसी अपडेट कराएं। अधिक जानकारी  के लिए RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें:  https://rbikehtahai.rbi.org.in

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!