चेन्नई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने बरपाया कहर...बचाव कार्य के लिए सेना पहुंची, हेल्पलाइन नंबर जारी

Edited By Updated: 02 Dec, 2015 10:00 AM

record breaking rains in chennai

चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई हिस्सों का रिकॉर्डतोड़ बारिश से बुरा हाल है। चेन्नई में बाढ़ का पानी घुस आया है, जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए खबरदार कर दिया है।

चेन्नई: चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई हिस्सों का रिकॉर्डतोड़ बारिश से बुरा हाल है। चेन्नई में बाढ़ का पानी घुस आया है, जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए खबरदार कर दिया है। एयरपोर्ट पर विमानों की आवजाही ठप हो गई है और कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई है। बिगड़े मौसम के कारण रेलवे ट्रैक को भी भारी नुकसान हुआ है, जिसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। मौसम के बदले मिजाज के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही यूपी के कई शहरों में भी अंधेरा छा गया है।

राज्य में बाढ़ के कारण अब तक 188 लोगों की मौत हुई है.चेन्नई के दो उपनगरीय इलाकों में युद्ध स्तर पर बचाव कार्य चलाने के लिए गत मंगलवार रात सेना को बुला लिया गया है। सेना की गैरिसन इनफैंट्री बटालियन की दो टुकड़ियों को ताम्बरम और ओरापक्कम में बचाव कार्य में लगा दिया गया है। तमिलनाडु सरकार ने सेना से सहायता की मांग की थी। नौसेना को भी तैयार रहने को कहा गया है। इसके अलावा NDRF की 10 टीमें पहले से बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

NDRF के डी.जी. ओपी सिंह ने बताया कि 5 और टीमों को तमिलनाडु भेजने की योजना बनाई जा रही है। मौसम के मिजाज को देखते हुए दिल्ली से NDRF की टीम चेन्नई के हर हाल पर नजर बनाई हुई है। इस बाबत हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। एनडीआरएफ, दिल्ली ने दो नंबर 011-24363260, +919711077372 जारी किए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु में खासकर उत्तरी जिलों चेन्नई, तिरवल्लुर और कांचीपुरम में बुधवार को भी भारी बारिश होने के आसार हैं।

पुडुचेरी में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र (आरएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण पश्चिम खाड़ी के ऊपर अब कम दबाव का क्षेत्र है। इसके कारण बुधवार को भी समूचे राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश से बहुत अधिक प्रभावित चेन्नई, तिरवल्लुर और कांचीपुरम जिलों की शैक्षणिक संस्थाओं में मंगलवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है। पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में 15.2 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!