CoWIN पोर्टल के हैक होने की खबरें फर्जी,  केंद्र ने कहा- सुरक्षित है 15 करोड़ भारतीयों का डेटा

Edited By Updated: 11 Jun, 2021 10:16 AM

reports of hacking of cowin portal are fake

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि भारत के वैक्‍सीन रजिस्ट्रेशन पोर्टल ''CoWIN'' को किसी ने भी हैक नहीं किया है, ये पूरी तरह से सुरक्षित है। केंद्र का बयान ऐसे समय में आया है , जब दावा किया जा रहा है कि CoWIN का हैक कर 15 करोड़...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि भारत के वैक्‍सीन रजिस्ट्रेशन पोर्टल 'CoWIN' को किसी ने भी हैक नहीं किया है, ये पूरी तरह से सुरक्षित है। केंद्र का बयान ऐसे समय में आया है , जब दावा किया जा रहा है कि CoWIN का हैक कर 15 करोड़ भारतीयों का डेटा तक चोरी कर लिया गया है। 

 

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

  • CoWin  के हैक किए जाने की खबरें फर्जी 
  • CoWIN प्लेटफॉर्म के हैक होने की कुछ मीडिया रिपोर्टें निराधार 
  • कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला कोविन सिस्टम पूरी तरह से सुरक्षित
  • जिस डेटा के लीक होने का दावा, वह कोविन पर संग्रहीत ही नहीं
  •  कोविन का डाटा सिस्टम के बाहर किसी दूसरी संस्थान से शेयर नहीं किया जाता
  • कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम की ओर से  होगी इसकी जांच


 कुछ मीडिया रिपोर्टें निराधार: मंत्रालय 
सरकार ने ऐसी किसी भी रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि  'CoWIN' पोर्टल पूरी तरह से सुरक्षित है और किसी भी भारतीय का डेटा चोरी नहीं हुआ है। समूह (कोविन) के प्रमुख डॉ आर एस शर्मा ने स्पष्ट किया है कि कोविन को कथित रूप से हैक किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर साझा की जा रही खबरों पर सरकार का ध्यान गया है और जिस डेटा लीक होने का दावा किया जा रहा है, वह कोविन पर संग्रहीत ही नहीं था।


इस मामले में होगी जांच 
मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि पोर्टल सुरक्षित डिजिटल वातावरण में सभी टीकाकरण डेटा संग्रहीत करता है। बयान में कहा गया है कि मंत्रालय और टीकाकरण पर अधिकार प्राप्त समूह (ईजीवीएसी) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ‘कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस’ टीम से मामले की जांच करवा रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!